अनुच्छेद 370 : यह वक्त भी गुजर जाएगा, कश्मीर में मौजूद सभी लोग अपना ख्याल रखें – जायरा वसीम

824 0

बॉलीवुड डेस्क। जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटाने का ऐतिहासिक प्रस्ताव राज्यसभा में पेश किया ये शायद फिल्म इंडस्ट्री को अलविदा कहने वाली जायरा वसीम को शायद ये नहीं भा रहा है उन्होंने इस मामले पर ट्वीट किया। जायरा ने लिखा- ‘यह वक्त भी गुजर जाएगा। ‘जायरा के अलावा अभिनेता संजय सूरी ने ट्वीट किया- ‘कश्मीर में मौजूद सभी लोग अपना ख्याल रखें।’

ये भी पढ़ें :-अगर आप भी चेहरे के अनचाहे बालों से हैं परेशान, तो घर पर बनाएं ये फेसपैक 

वहीँ अनुपम खेर ने लिखा- ‘कश्मीर का हल निकलना शुरू हो गया है।’ अमित शाह ने इस एलान के साथ ही अनुच्छेद 370 के खंड 1 के सिवा इस अनुच्छेद के सारे खंडों को रद्द करने की सिफारिश की। वहीं विपक्ष सरकार को घेरने के लिए तैयार हैं। बिल के पेश होने के बाद से ही विपक्षी नेता सदन में हंगामा कर रहे हैं। जिसके बाद सदन को थोड़ी देर के लिए स्थगित करना पड़ा।

ये भी पढ़ें :-फराह खान की तरह एक साथ 3 बच्चों की मां बनना चाहती हूं- ड्रामा क्वीन 

जानकारी के मुताबिक इस फैसले के बाद कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने संसद में कहा, ‘पूरी घाटी में इस समय कर्फ्यू है। राजनेता जिसमें तीन पूर्व मुख्यमंत्री शामिल हैं वह इस समय घर में नजरबंद हैं। राज्य में युद्ध जैसी स्थिति है। इसलिए इस पर प्राथमिकता से चर्चा होनी चाहिए।’

Related Post

दिल्ली विधानसभा चुनाव

अब पीके करेंगे केजरीवाल का बेड़ा पार,सिसोदिया बोले-अबकी बार 67 पार

Posted by - December 14, 2019 0
नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव में चुनाव रणनीतिकार प्रशांत किशोर अब आम आदमी पार्टी के लिए काम करेंगे। यह जानकारी…
निरुपमा पांडेय

बिहार की बेटी ने माउंट एवरेस्ट पर फहराया तिरंगा, जानें कौन हैं निरुपमा पांडेय

Posted by - November 27, 2019 0
नई दिल्ली। दुनिया के सर्वोच्च शिखर का दर्जा नेपाल में स्थित माउंट एवरेस्ट को हासिल है। इसको फतह करने के…