arthritis

गठिया में इन चीजों से करें परहेज

790 0

गठिया (arthritis) की समस्या काफी खतरनाक होती है। गठिया के मरीजों को कभी- कभी असहनीय दर्द का सामना भी करना पड़ता है। गठिया की समस्या में जोड़ों में तेज दर्द, चलने और उठने-बैठने में परेशानी होती है। गठिया की समस्या में खान-पान का ध्यान रखने से असहनीय दर्द से बचा जा सकता है। आज हम आपको बताएंगे गठिया के मरीजों को किन चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। इन चीजों का परहेज करने से गठिया के मरीजों को काफी राहत मिलती है।

गठिया के मरीजों को ठंडी चीजों से परहेज करना चाहिए। ठंडी चीजों का सेवन करना गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है। गठिया के मरीजों को फ्रिज में रखी हुई दही, खट्टी और ठंडी छाछ का सेवन नहीं करना चाहिए। इसके साथ ही आइसक्रीम, कुल्फी और बर्फ से तैयार चीजों के सेवन से भी परहेज करना चाहिए।

गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों को डाइट में शामिल नहीं करना चाहिए। गठिया के मरीजों को अधिक प्रोटीन युक्त चीजों के सेवन से परहेज करना चाहिए। अधिक प्रोटीन युक्त चीजों का सेवन गठिया के मरीजों के लिए नुकसानदायक हो सकता है।

गठिया के मरीजों को डीप फ्राइड भोजन से परहेज करना चाहिए। गठिया के मरीजों के लिए घी या तेल में तलकर तैयार की गई खाद्य वस्तुओं का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। मैदा से बनी चीजों का अत्यधिक सेवन करने से फैट बढ़ने के साथ ही पेट में गैस बनने की समस्या भी हो सकती है। गठिया के मरीजों को मैदे से बनी चीजों से परहेज करना चाहिए।

गठिया के मरीजों को अखरोट के सेवन से परहेज करना चाहिए। अखरोट का सेवन करने से शरीर में यूरिक एसिड की मात्रा बढ़ सकती है। गठिया के मरीजों के लिए अखरोट का सेवन नुकसानदायक हो सकता है।

Related Post

twenty one Paramveer of India

काव्य ग्रंथ ‘भारत के इक्कीस परमवीर’ का लोकार्पण 14 फरवरी को

Posted by - February 11, 2021 0
लखनऊ। हिन्दी साहित्य के लिये अनुपम  ऐतिहासिक, काव्य ग्रन्थ, शौर्य पराक्रम की भाषा का काव्य ग्रन्थ, देश के इक्कीस परम…
nirmala sitaraman

सरकार लोगों की जीवन और आजीविका बचाने के लिए प्रयासरत : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण

Posted by - April 19, 2021 0
नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने सोमवार को कहा कि उन्होंने देश में कोविड-19 के प्रकोप को…
Corona vaccination

दिल्ली नगर निगम की अनूठी पहल, कोरोना वैक्सीन लगवाने पर हाउस टैक्स में 5 फीसदी की छूट

Posted by - April 9, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली में टीकाकरण की रफ्तार को बढ़ाने के लिए उत्तरी दिल्ली नगर निगम (Delhi Municipal Corporation) ने अनोखी…