दुकान में घुसकर मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

871 0

दुकान में घुसकर तोड़फोड और परिवार के साथ मारपीट करने के आरोप में फरार चल रहे एक आरोपित को पारा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी अभी फरार चल रहा है।
थाना प्रभारी पारा ने बताया कि गढ़ी कनौरा निवासी अजीत सिंह ने 8 जनवरी को आरोपित हंसखेड़ा निवासी रघुवीर और सुखवीर यादव के खिलाफ मारपीट करने और दुकान में घुसकर तोड़फोड करने का आरोप लगाया था।

 नाका पुलिस के हत्थे चढ़ा वाहन चोर

पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले की छानबीन सहायक पुलिस आयुक्त काकोरी कर रहे हैं। सहायक पुलिस आयुक्त के निर्देशन पर पारा पुलिस ने आरोपित रघुवीर यादव को गिर तार कर लिया है, जबकि पुलिस को चकमा देकर आरोपित सुखवीर भाग निकला। आरोपित के खिलाफ विभिन्न धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर उसे जेल रवाना किया है।

Related Post

साक्षी मिश्रा

परिवार के खिलाफ जाकर अजितेश से शादी करना सबसे बड़ी भूल: साक्षी मिश्रा

Posted by - January 7, 2020 0
बरेली। बीजेपी विधायक राजेश मिश्रा की बेटी साक्षी बीते साल घरवालों की मर्जी के खिलाफ जाकर शादी देशभर में सुर्खियों…