आरोग्य मित्र

प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र पर होगी आरोग्य मित्र की तैनाती, 22 लाख युवाओं को देंगे रोजगार

897 0

लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक स्वास्थ्य केंद्र में एक आरोग्य मित्र की तैनाती की जाएगी। इस योजना से प्रदेश के 22 लाख युवाओं को रोजगार प्रदान करेंगे। यह बात मुख्यमंत्री योगी लोकभवन में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित कौशल सतरंग कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करते हुए कही।

सीएम योगी ने युवा हब समेत सात नई योजनाओं का शुभारंभ किया

इस अवसर पर सीएम योगी ने युवा हब समेत सात नई योजनाओं का शुभारंभ किया। समारोह में कौशल प्राप्त व आईटीआई के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम में कौशल विकास एवं व्यावसायिक शिक्षा राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कपिल देव अग्रवाल और श्रम एवं सेवायोजन मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य उपस्थित रहे।

बदहाल अर्थव्यवस्था की स्थिति पर पीएम मोदी दें वक्तव्य : कांग्रेस

मास्क लगाकर छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में लिया  हिस्सा

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं ने मास्क लगाकर हिस्सा लिया। बता दें कि कोरोना वायरस को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट करने के साथ ही सावधानियां बरतने के आदेश दिए थे। जिसे ध्यान में रखते हुए छात्र-छात्राएं मास्क पहनकर कार्यक्रम में शामिल हुए।

Related Post

CM Dhami

सीएम धामी ने बच्चों के साथ खेला क्रिकेट, लोगों से लिया विकास कार्यों का फीडबैक

Posted by - October 24, 2023 0
नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) सादगी के साथ अपने चित परिचित अंदाज में मंगलवार को नैनीताल…
CM Bhajanlal Sharma

पीएम मोदी ने ज्ञान, गरीब, युवा, अन्नदाता और नारीशक्ति पर दिया ध्यान: भजनलाल शर्मा

Posted by - June 10, 2025 0
जयपुर : राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal Sharma) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार की 11वीं…
Ramlila

अयोध्या में 120 फीट के मंच पर थ्रीडी तकनीक के साथ शुरू हुई भव्य रामलीला

Posted by - September 22, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या लगातार आध्यात्मिक और सांस्कृतिक वैभव से…
इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल

इलेक्टोरल बॉन्ड पर संसद में बवाल, विपक्ष ने मोदी सरकार को घेरा

Posted by - November 21, 2019 0
नई दिल्ली। संसद के शीतकालीन सत्र मेंगुरुवार को चौथे दिन लोकसभा में कांग्रेस ने सरकार को चुनावी चंदे वाले इलेक्टोरल…