सेना दिवस

सेना दिवस : जनरल नरवणे बोले- अनुच्छेद 370 हटाना ऐतिहासिक कदम

987 0

नई दिल्ली। 72वें सेना दिवस के अवसर पर दिल्ली कैंट में सेना दिवस परेड का आयोजन किया गया। इस अवसर थलसेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने जम्मू और कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाने को एक ऐतिहासिक कदम बताया है। उन्होंने यह भी कहा कि इससे राज्य को मुख्य धारा से जुड़ने में मदद मिलेगी।

नरवणे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से हमारे पश्चिमी पड़ोसी के ​तरफ से छेड़ा गया छद्म युद्ध बाधित हो गया

नरवणे ने कहा कि अनुच्छेद 370 को हटाने से हमारे पश्चिमी पड़ोसी के ​तरफ से छेड़ा गया छद्म युद्ध बाधित हो गया है। उन्होंने पाकिस्तान को नसीहत देते हुए कहा कि आतंकवाद हमें कतई बर्दाश्त नहीं है। आतंकवाद को बढ़ावा देने वालों को जवाब देने के लिए हमारे पास कई विकल्प हैं और हम उनका इस्तेमाल करने में हिचकिचाएंगे भी नहीं।

इससे पहले आज सुबह चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत के साथ तीनों सेनाओं के प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे, एयरचीफ मार्शल आरकेएस भदौरिया और नौसेना प्रमुख एडमिरल करमबीर सिंह ने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पहुंचकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सेना के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

 भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान : पीएम मोदी 

सेना दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत की सेना मां भारती की आन-बान और शान है। सेना दिवस के अवसर पर मैं देश के सभी सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम को सलाम करता हूं।

Related Post

AK Sharma

सिद्धार्थनगर में चल रहे विकास कार्यों को पूर्ण गुणवत्ता एवं समयबद्धता के साथ पूर्ण करें: एके शर्मा

Posted by - September 5, 2024 0
सिद्धार्थनगर। उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) गुरुवार को सिद्धार्थनगर जनपद पहुंचकर जनप्रतिनिधियों और…
Corona vaccine

सबको मिलेगी कोरोना वैक्सीन, न मचाएं भगदड़ : सीएम योगी

Posted by - January 13, 2021 0
गोरखपुर। गोरखपुर महोत्सव के समापन समारोह में बुधवार को गृह जनपद पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कोरोना टीकाकरण…
UPSIDA

निवेश का नया केंद्र बनेगा आगरा, UPSIDA जल्द शुरू कर रहा आईएमसी परियोजना

Posted by - September 1, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) की मंशा के अनुरूप उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण (UPSIDA) जल्द ही आगरा…
helpline number

मोदी सरकार ने नि:शुल्क मानसिक स्वास्थ्य पुनर्वास हेल्पलाइन नंबर किया जारी

Posted by - September 9, 2020 0
नई दिल्ली। कोविड-19 महामारी में मानसिक बीमारी की घटनाओं की बाढ़ आ गई है। इससे निजात दिलाने के लिए बुधवार…