सेनाध्यक्ष मनोज मुकुंद नरवणे

सेना प्रमुख नरवणे बोले- चीन के सहारे कब तक बचेगा पाकिस्तान?

955 0

नई दिल्ली। भारतीय सेना प्रमुख मनोज मुकुंद नरवणे ने गुरुवार को कहा कि पाकिस्तान को अपनी कथनी और करनी का बीच का अंतर पाटना ही होगा। पाकिस्तान आखिर चीन के सहारे कब तक अपनी खैर मनाता रहेगा? फाइनेंशियल एक्शन टास्क फोर्स (एफएटीएफ) का दबाव उस पर लगातार बढ़ता जा रहा है, ऐसे में संभल जाने में ही उसकी भलाई है।

पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 15-20 आतंकवादी शिविर

सेना प्रमुख ने हाल में एफएटीएफ की ओर से अपने पूर्ण सत्र में पाकिस्तान के खिलाफ की गई कार्रवाई पर प्रतिक्रिया देते हुए यह बातें कही है। उन्होंने कहा कि हमें इनपुट मिलते रहते हैं। पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में 15-20 आतंकवादी शिविर हैं। जहां हर समय करीब 250-350 आतंकवादी मौजूद रहते हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि यह आंकड़ा कम या ज्यादा हो सकता है।

होली से पहले एवेंजर्स के सितारे लेकर आए रिश्तों की अनोखी कहानी ऑनवर्ड 

सेना प्रमुख ने कहा कि यदि एफएटीएफ की ओर से पाकिस्तान पर लगातार और दबाव बढ़ाया जाता रहा तो उसे अपनी कथनी और करनी पर दोबारा विचार करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। कश्मीर घाटी में आतंकी गतिविधियों में कमी आने में एफएटीएफ को उन्होंने एक प्रमुख कारक भी बताया है।

पाकिस्तान के खिलाफ एफएटीएफ की कार्रवाई से चीन ने भी महसूस कर लिया है कि हर समय अपने इस मित्र का बचाव नहीं कर सकता है

नरवणे ने कहा कि पेरिस में हुई पाकिस्तान के खिलाफ एफएटीएफ की कार्रवाई से चीन ने भी महसूस कर लिया है कि हर समय अपने इस मित्र (पाकिस्तान) का बचाव नहीं कर सकता है। उन्होंने कहा कि हमें इनपुट मिलते रहे हैं। हम बैट (बॉर्डर एक्शन टीम) कार्रवाई कर पाकिस्तानी सेना की ओर से आतंकवादियों की घुसपैठ कराने की किसी भी नापाक हरकत को तुरंत नाकाम करने में सक्षम हैं।

सैनिकों को परिवार का माहौल देगा थल सेना भवन

सेना प्रमुख ने प्रस्तावित थल सेना भवन को लेकर कहा कि थल सेना भवन सेना के मुख्यालय के सभी दफ्तरों-कार्यालयों को एक छत के नीचे लाने में प्रभावी होगा। ताकि कार्य कुशलता में सुधार होने के साथ कार्बन फुटप्रिंट और लॉजिस्टिक की आवश्यकताओं में कमी आएगी। यह शांति काल में दिल्ली में कार्यरत हमारे सभी सैनिकों को एक पारिवारिक माहौल प्रदान करेगा।

Related Post

Stock market

दूरसंचार कंपनियों में बिकवाली के दबाव में शेयर बाजार लाल निशान पर बंद

Posted by - September 23, 2020 0
मुम्बई । विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों और रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में वैश्विक निवेश फर्म केकेआर के 5,550…
Rajnath Singh

अटल जी जैसे व्यक्तित्व वाले लोग देश-समाज बनाने के लिए करते थे राजनीतिः राजनाथ

Posted by - December 24, 2024 0
लखनऊ: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने कहा कि जब नरसिम्हा राव जी प्रधानमंत्री थे तब अटल जी संसद…

दिल्ली में एके-47 और हैंड ग्रेनेड के साथ पाकिस्तानी आतंकी गिरफ्तार

Posted by - October 12, 2021 0
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने एक पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार…