Arjun Rampal

अर्जुन रामपाल का नया साल व्यस्तताओं से भरा

1391 0

मुंबई। बाॅलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल (Arjun Rampal) का नया साल व्यस्तताओं से भरा रहने वाला है। कोर्टरूम ड्रामा नेल पोलिश के साथ साल की शुरुआत करने के बाद आने वाले महीनों में उनकी पांच प्रोजेक्ट्स हैं, जिसमें वह व्यस्त रहने वाले हैं।

अर्जुन ने कहा कि मैंने अब्बास-मस्तान जी के साथ ‘पेंटहाउस’ नामक एक फिल्म की शूटिंग पूरी कर ली है । उन्होंने कहा कि अब मैं ‘धाकड़’ की शूटिंग शुरू करूंगा। उसके बाद, मैं ‘द बैटल ऑफ भीमा कोरेगांव’ की शूटिंग फिर से शुरू करूंगा। मैंने उस फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी, तभी मुझे कोविड -19 संक्रमित होने का पता चला था, इसलिए अब मैं शूटिंग पूरी करूंगा। इसके बाद, मैं ‘द फाइनल कॉल’ के दूसरे सीजन के लिए शूटिंग शुरू कर दूंगा और फिर अपर्णा सेन के साथ ‘द रेपिस्ट’ की शूटिंग करूंगा।

बुंदेलखंड को केंद्र का वरदान

नेल पोलिश को लेकर उन्होंने कहा कि यह प्रतिभाशाली कलाकारों और क्रू टीम के साथ काम करने का एक शानदार अनुभव था। इस फिल्म के निर्देशक, बग्स (भार्गव कृष्णा), वास्तव में प्यारे इंसान हैं और अभिनेताओं और क्रू टीम का ख्याल रखते हैं। मुझे इसकी स्क्रिप्ट बहुत दिलचस्प और आकर्षक लगती है। लोग फिल्म की सराहना कर रहे हैं और यही सबसे अच्छा अहसास है।

Related Post

फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च ,15 नवंबर को ऑल इंडिया रिलीज

Posted by - November 6, 2019 0
हाल ही में मुंबई के रेड बल्ब स्टूडियो में फिल्म कीप सेफ डिस्टेंस का ट्रेलर और म्यूजिक लॉन्च किया गया…

बिग बॉस के घर से बेघर होने के बाद बोली सुरभि राणा- करणवीर वोहरा को अगर ट्रॉफी मिले तो दिल से खुशी होगी

Posted by - December 28, 2018 0
मुंबई।बिग बॉस-12 में अब सिर्फ पांच फाइनलिस्ट बचे हैं सुरभि राणा इस दौड़ से बाहर हो चुकी हैं।बिग बॉस के…
Priyanka Chopra

सेक्सी पूल बेबी बनीं Priyanka Chopra, स्विमवियर पहनकर पानी में लगाई आग

Posted by - April 30, 2022 0
मुंबई: बॉलीवुड अभिनेत्री (Priyanka Chopra) की पूल-साइड (Pool-side) फोटो इंस्टाग्राम में आग लगा रही है, एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra)…