Dhakad

अर्जुन रामपाल ने पूरी की ‘धाकड़’ फिल्म की शूटिंग

899 0

मुंबई । अभिनेता अर्जुन रामपाल ने अपनी आने वाली एक्शन फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी कर ली है। कंगना रनौत अभिनीत इस फिल्म में वह नेगेटिव किरदार में हैं। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा की है, जिसे उन्होंने ‘वन हेल ऑफ ए फिल्म’ का कैप्शन दिया।

अर्जुन रामपाल ने फिल्म ‘धाकड़’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अर्जुन ने इंस्टाग्राम पर फिल्म की पूरी टीम के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर इस बात की जानकारी दी।

तस्वीर को साझा करते हुए उन्होंने लिखा, ‘बेहद शानदार। उन टीमों में से एक जिनके साथ काम कर मुझे बेहद मजा आया। शुक्रिया दोस्तों, अगले शेड्यूल तक आप सबको बहुत मिस करूंगा।  हैशटैगरुद्रवीर एक पागलपन वाला किरदार है।हैशटैगधाकड़ एक बेहद रोमांचक फिल्म है।

अर्जुन पिछले कुछ महीनों से भोपाल में फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। रजनीश रैजी घई के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1 अक्टूबर को रिलीज होगी।

Related Post

दिशा पाटनी

दिशा पाटनी जानें कैसे खुद को मीठा खाने से हैं रोकती? ये है स्पेशल ट्र‍िक

Posted by - January 21, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री दिशा पाटनी अपनी फिल्मों से ज्यादा अपने फिटनेस को लेकर चर्चा में रहती हैं। वह अक्सर सोशल…
Karan Johar main accused of movie mafia

कंगना ने पीएम को किया टैग बोली, मूवी माफिया का मुख्य आरोपी है करण जौहर

Posted by - September 2, 2020 0
बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत ने फिल्म निर्माता करण जौहर पर मूवी माफिया के मुख्य दोषी होने का खुलेआम आरोप लगाया…
वेबसीरीज ‘एसआईएन’

Watch Trailer : वेबसीरीज ‘एसआईएन’ की कहानी सस्पेंस, थ्रिलर से भरपूर

Posted by - May 11, 2020 0
मुंबई। निर्देशक अरुनवा खासनोबीस की आने वाली वेबसीरीज ‘एसआईएन’ सस्पेंस और थ्रिलर से भरपूर है। ‘एसआईएन’ में होने वाली हत्या,…