कोरोना से बचाव की अपील

कोरोना से बचाव की अपील, संकट की घड़ी में सावधानियों का पालन करें : डीपी सिंह

893 0

नई दिल्ली। विश्विद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने संकट की इस घड़ी में देश के कुलपतियों, शिक्षकों और छात्रों से अपील की है। यूजीसी के तरफ से जारी वीडियो संदेश में कहा ​गया है कि वह कोरोनो से अपना बचाव खुद करें और सभी तरह की सावधानियों का पालन करें।

आपदा की इस घड़ी में सबका स्वस्थ्य रहना जरूरी

यह अपील यूजीसी के अध्यक्ष प्रो. डीपी सिंह ने एक वीडियो संदेश में की है। उन्होंने देश के शैक्षणिक जगत से यह अपील की है। वीडियो संदेश में कहा है कि कोरोना महामारी से पूरी दुनिया चपेट में है और लोगों की जानें गईं है। पूरा विश्व एक कठिन समय से गुजर रहा है। अपने देश में भी 200 लोग संक्रमित हो गए हैं।

गरीबों के राशन पानी का इंतजाम करेगी यूपी सरकार : मुख्यमंत्री योगी

इस महामारी ने मानव जाति के लिए संकट पैदा कर दिया, देश में भी 200 लोग संक्रमित हो गए

इस महामारी ने मानव जाति के लिए संकट पैदा कर दिया है। संकट की इस घड़ी में देश के सभी विश्विद्यालयों के माननीय कुलपतियों, 40 हज़ार कालेजों के प्रधानाचार्यों और 14 लाख शिक्षकों तथा गैर शिक्षकों एवं तीन करोड़ 74 लाख विद्यार्थियों से अपील करता हूँ कि वे न केवल खुद अपना बचाव करें बल्कि सभी प्रकार की सावधानियों का भी पालन करें। इस समय इलाज से बेहतर बचाव ही हैं।

छात्रों से भी अपील की कि वे परिवार के बच्चे बूढ़ों का अधिक ख्याल रखें

उन्होंने शिक्षकों से इस बात की भी अपील की है कि वे अपने परिवार, रिश्तेदारों और मित्रों को ही नहीं बल्कि समाज के सभी वर्गों को भी ही इस रोग के बारे में और इससे बचने के उपायों के बारे में भी लोगों को बताएं और राष्ट्र के प्रति यह उनका कर्तव्य बनता है। उन्होंने छात्रों से भी अपील की कि वे परिवार के बच्चे बूढ़ों का अधिक ख्याल रखें। आपदा की इस घड़ी में सबका स्वस्थ्य रहना जरूरी है।

Related Post

CM Dhami

केंद्रीय गृह मंत्रालय ने नैनीताल में सतही पार्किंग के लिए दी अस्थायी अनुमति

Posted by - October 14, 2024 0
देहरादून। केन्द्रीय गृह मंत्रालय की ओर से मेट्रोपोल होटल परिसर, मल्लीताल, नैनीताल में खुले स्थान पर सतही पार्किंग के लिए…
Maya Devi

झुग्गी से पक्के मकान में पहुंची माया देवी, संकट में सहारा बनी योगी सरकार

Posted by - December 20, 2025 0
फिरोजाबाद। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार अंत्योदय के संकल्प को साकार करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजनाओं…
Braj

काशी और अयोध्या की तरह मथुरा में भी पग-पग पर तीर्थ स्थल, हो रहा जीर्णोद्धार

Posted by - January 6, 2023 0
मथुरा। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार श्रीकृष्ण जन्मभूमि (Shrikrishna Janmbhumi) को एक प्रमुख तीर्थ पर्यटन स्थल के रूप में विकसित…