अपने पति राज के अर्थी को कांधा दे रही है मंदिरा बेदी

756 0

मंदिरा बेदी एक भारतीय अभिनेत्री, फैशन डिजाइनर और टेलीविजन प्रस्तुतकर्ता हैं। उन्होंने भारत के राष्ट्रीय चैनल, दूरदर्शन पर प्रसारित 1994 के टेलीविजन धारावाहिक, शांति में शीर्षक भूमिका निभाते हुए पहचान हासिल की। इसके बाद बेदी औरत, दुश्मन और क्यों सास भी कभी बहू थी जैसे टीवी सीरियल्स में नजर आईं। राज कौशल एक भारतीय निर्देशक, निर्माता और स्टंट थे जो 90 के दशक के अंत और 2000 के मध्य में सक्रिय थे। उनका विवाह अभिनेत्री और टीवी प्रस्तोता मंदिरा बेदी से हुआ ।

मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का बुधवार को 49 साल की उम्र में निधन हो गया। परिवार के एक करीबी दोस्त ने राज के निधन की पुष्टि की थी। उन्होंने यह भी बताया कि राज को सुबह (4 :30) बजे हार्ट अटैक आया था। राज ने अस्पताल में आखिरी सांस ली। 11 बजे राज की उनके घर से अंतिम यात्रा निकली, जिसकी कुछ फोटोज और वीडियो भी वायरल हो रही है।मंदिरा अपने पति की अर्थी को कंधा देते हुए नजर आईं।

मंदिरा और राज की शादी 14 फरवरी 1999 में हुई थी। दोनों के एक बेटा और एक बेटी है। राज और मंदिरा ने पिछले साल ही बेटी तारा को गोद लिया है। मंदिरा और राज की पहली मुलाकात 1996 में मुकुल आनंद के घर पर पहली बार हुई थी। मंदिरा वहां ऑडिशन देने पहुंची थीं और राज, मुकुल आनंद के असिस्टेंट के रूप में काम कर रहे थे। यहीं से दोनों के प्यार की शुरुआत हुई थी।

राज के निधन की खबर सामने आने के बाद से ही कई सिलेब्रिटीज सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर उन्हें श्रद्धांजलि दे रहे हैं। राज ने एक्टर के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद उन्होंने अपने करियर में ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ जैसी फिल्मों का डायरेक्शन भी किया है।

Related Post

Rhea Chakraborty

अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती के जेल में यूं गुजारे 28 दिन, करती थीं ये काम

Posted by - October 8, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े ड्रग्स मामले में अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती (Rhea Chakraborty)  को बॉम्बे…
होली से कोरोना का कनेक्शन

गुड्डू रंगीला ने नए भोजपुरी गाने में जोड़ा होली से कोरोनावायरस का कनेक्शन

Posted by - March 5, 2020 0
नई दिल्ली। पूरी दुनिया कोरोना वायरस की दवा खोजने में जुटी है, लेकिन उत्तर भारत के भोजपुरी कलाकार इसमें मनोरंजन…
कनिका कपूर को नोवल कोरोना वायरस

कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस पॉज़िटिव, यूपी से दिल्ली तक मचा हड़कंप

Posted by - March 20, 2020 0
लखनऊ। बॉलीवुड सिंगर कनिका कपूर नोवल कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रसित हैं। कनिका कोरोना वायरस की रिपोर्ट में पॉज़िटिव…