Aparna Yadav

भाजपा में शामिल हुई अपर्णा यादव

571 0

नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 से पहले एक बार फिर मुलायम सिंह का घराना सुर्खियों में बना हुआ है। इस बार सुर्खियों में आने की वजह छोटी बहू अपर्णा यादव (Aparna Yadav) हैं। अपर्णा यादव (Aparna Yadav) ने आज भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें बीजेपी में शामिल कराया। इस मौके पर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य भी मौजूद थे।

बीजेपी में आने के बाद अपर्णा यादव ने कहा कि मैं हमेशा से पीएम मोदी से प्रभावित रहीं। राष्ट्र मेरे लिए सबसे पहले है। मैं अब राष्ट्र की अराधना करने निकली हूं, जिसमें मुझे सबका सहयोग चाहिए।

उत्तराखंड की अपर्णा यादव हमेशा से ही उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पीएम मोदी की तारीफ करती आई हैं। उन्होंने राम मंदिर के लिए 11 लाख 11 हजार का चंदा भी दिया था। इसके साथ दत्तात्रेय होसबले के राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरकार्यवाह बनने पर उनके साथ अपनी फोटो भी शेयर की थी।

Related Post

सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा में घोड़े को भाजपाई रंग में रंगा, पशु क्रूरता का मामला दर्ज

Posted by - August 20, 2021 0
केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की जन आशीर्वाद यात्रा के दौरान इंदौर के एक थाने में पशु क्रूरता का मामला दर्ज…
CM Prem Singh Tamang & Deputy CM DK Shivkumar

सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने त्रिवेणी संगम में किया पवित्र स्नान

Posted by - February 9, 2025 0
महाकुम्भ नगर। सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग (CM Prem Singh Tamang) ने त्रिवेणी संगम में पवित्र स्नान किया। वे…
PM MODI

असम की पहचान का अपमान करने वाले लोग, यहां की जनता को बर्दाश्त नहीं : PM मोदी

Posted by - April 3, 2021 0
गुवाहाटी। असम में छह अप्रैल को तीसरे चरण का मतदान है। इससे पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तालुमपुर (PM…
शत्रुघ्न सिन्हा

शत्रुघ्न सिन्हा को पटना साहिब से कांग्रेस का टिकट, रविशंकर को देंगे टक्कर

Posted by - April 6, 2019 0
नई दिल्ली। कांग्रेस पार्टी ने भाजपा के बागी सांसद शत्रुघ्न सिन्हा के पार्टी शामिल होते ही पटना साहिब सीट से…