अनुच्छेद- 370 की दूसरी बरसी पर भाजपा ने मनाया जश्न तो पीडीपी मना रही अपमान की बरसी

1293 0

जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 व 35ए हटने की दूसरी बरसी पर भाजपा पूरे प्रदेश में जश्न मना रही है। जम्मू में भाजपा मुख्यालय में उत्साह देखने को मिल रहा है। कश्मीर घाटी में भी भाजपा नेता जश्न मना रहे हैं। भाजपा की तरफ से हर मंडल मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया। भाजपा इस दिन को एकात्मता दिवस के रूप में मना रही है।

इस बीच पीडीपी काला दिवस मना रही है। बयान जारी कर कहा गया कि यह हमारे अपमान की बरसी है। पीडीपी ने कहा- इसी दिन जम्मू-कश्मीर के लोगों से केंद्र द्वारा किए गए गंभीर वादों को तोड़ा गया। और संवैधानिक लोकतंत्र को नष्ट कर दिया गया था।

भाजपा की तरफ से हर मंडल मुख्यालय पर तिरंगा झंडा फहराया गया। भाजपा इस दिन को एकात्मता दिवस के रूप में मना रही है। भारतीय जनता युवा मोर्चा की तरफ से तिरंगा मैराथन का आयोजन भी किया गया है। अनंतनाग जिले में भाजपा नेता रुमेसा रफीक ने कई समर्थकों के साथ खानाबल चौक पर तिरंगा फहराया। प्रदेश के लोगों में गजब का उत्साह देखने को मिल रहा है।

दिल्ली रेप केस: नौ साल की मासूम की बॉडी के अवशेष देख डॉक्टर बोले- नहीं बताया जा सकता मौत का कारण

भाजयुमो के कार्यकर्ता व लोग तालाब तिल्लो, अंबफला, सतवारी और विश्वविद्यालय चौक से तिरंगा झंडे लेकर दौड़ लगाते हुए तवी पुल पर महाराजा हरि सिंह के मूर्ति स्थल पर एकत्रित हुए, यहां राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रवींद्र रैना ने बताया कि जम्मू व कश्मीर के हर मंडल में तिरंगा झंडा फहराया जाएगा।

Related Post

दिग्विजय सिंह

भोपाल : दिग्विजय सिंह के खिलाफ़ बीजेपी का दो वार, कौन बचेगा करना होगा इंतज़ार?

Posted by - April 23, 2019 0
मध्य प्रदेश। मध्य प्रदेश की हाईप्रोफाइल भोपाल लोकसभा सीट से सस्पेंस खत्म नहीं होने का नाम ले रहा है। इस…
CM Dhami

मुख्यमंत्री ने 11 विभिन्न विकास योजनाओं का किया लोकार्पण एवं शिलान्यास

Posted by - October 26, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज रिखणीखाल, पौड़ी गढ़वाल में आयोजित शहीद स्मरण समारोह…
डीएम को सौंपी ये खास चीज

सीएम योगी से प्रेरित नन्हे बालक ने कोरोना से जंग के लिए डीएम को सौंपी ये खास चीज

Posted by - March 29, 2020 0
बस्ती। कोरोना की जंग में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री आदित्यनाथ की अपील के बाद देश के कोने-कोने से लोग…