Shiva temple

सावन से पहले शिव मंदिर में असामाजिक तत्वों का धावा, चोरी कर की तोड़फोड़

504 0

कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में असामाजिक तत्वों ने भगवान के घर पर धावा बोल दिया है। रामपुर आईटीआई इलाके में असामाजिक तत्वों ने शिव मंदिर (Shiva temple) में तोड़फोड़ कर सामाजिक भाईचारा बिगाड़ने की साजिश की। आरोपियों ने मंदिर में पवित्र ग्रंथों पर आग भी लगाई है।

बीते सोमवार रात में अज्ञात आरोपियों ने सिंचाई कॉलोनी रामपुर स्थित नया शिव मंदिर परिसर में चोरी और तोड़फोड़ किया। मामले की सूचना मिलने पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 457, 380, 295 ए भादवि के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान मौके पर सीन ऑफ क्राइम यूनिट कोरबा के वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी और स्निफर डॉग को बुलाकर घटना स्थल का व्यापक रूप से सर्चिंग कराया गया। मौके से साबुत एकत्रित किए गए।

मुखबिरों और घटनास्थल पर पाए गए साक्ष्य के आधार पर आरोपी दादू उर्फ चंद्रभुवन पिता मंगल सिंह और दर्शन लाल पिता गोवर्धन लाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने घटना घटित करना स्वीकार किया। मामले में विवेचना किया जा रहा है और जब्ती की प्रक्रिया जारी है। आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा है।

राजस्थान के 25 जिलों में भारी बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी

 

Related Post

Vice President C.P. Radhakrishnan met former CM B.C. Khanduri

उपराष्ट्रपति ने पूर्व सीएम बी. सी. खंडूरी से की मुलाकात, स्वास्थ्य की ली जानकारी

Posted by - January 17, 2026 0
देहरादून। भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन (C.P. Radhakrishnan) ने देहरादून में उत्तराखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री…
मिताली राज Mithali Raj

वर्ल्ड कप फाइनल के बाद मिताली राज ने संन्यास लेने का फैसला जानें क्यूं टाला?

Posted by - August 2, 2020 0
नई दिल्ली। भारत की एक दिवसीय क्रिकेट कप्तान मिताली राज ने आगामी विश्वकप को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने…
मनोहर पर्रिकर

रक्षा अध्ययन संस्थान अब पूर्व रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर के नाम पर

Posted by - February 18, 2020 0
नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने पूर्व रक्षा मंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर की ‘प्रतिबद्धता और विरासत’ के सम्मान में सरकारी थिंक…
कोविड-19

अमेरिका में बाघिन ‘कोविड-19’ संक्रमित, देश के चिड़ियाघर हाई अलर्ट पर

Posted by - April 6, 2020 0
नई दिल्ली ।अमेरिका में एक बाघिन के कोरोना वायरस ‘कोविड-19’ से संक्रमित पाये जाने के बाद देश भर के चिड़ियाघरों…