अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें’- जन्मदिन के अवसर पर अखिलेश का भाजपा पर निशाना

838 0

समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव का आज 48वा जन्मदिन है, इस बीच उन्होंने सभी से वैक्सीन लगवाने की अपील की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा- यह सरकार की जिम्मेदारी है कि यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाए।

उन्होंने कहा- भाजपा वही पार्टी है जिसने करोड़ों खर्च किए और कहा दो डोज जरुरी है और अब कह रही कि एक डोज जरुरी है। अखिलेश ने कहा- पहले गरीब और किसानों, नौजवान को वैक्सीन लगवा दें, अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें।

बता दें कि जब वैक्सीनेशन की तैयारी चल रही थी, तब अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है। अपने 48वें जन्मदिन पर उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि वो सबसे आखिरी व्यक्ति होंगे और सबसे अंत में वैक्सीन (Vaccine) लगवाएंगे। जो आखिरी बची वैक्सीन हो उन्हें लगाया जाए। साथ ही दावा किया कि अगले साल प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी।

हालांकि अपने जन्मदिन (Birthday) के अवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सभी से अपील की कि सभी लोग कोरोना की वैक्सीन जरूर लगवाएं। उन्होंने कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि यूपी की जनता को वैक्सीन लगवाए। बीजेपी की दोनों जगह सरकार है और यह वही पार्टी है जिसने करोड़ों रुपये खर्च किए और कहा कि दो डोज जरुरी है और आज वही बीजेपी कह रही है कि एक डोज जरुरी है।

अखिलेश ने कहा कि हम चाहते हैं कि अगर वो वैक्सीन हमें लगाना चाहते हैं तो सबसे पहले उत्तर प्रदेश के गरीब, किसान, मजदूर और नौजवानों को वैक्सीन लगवा दें। अंत में जो एक वैक्सीन बचे वो हमें लगा दें।

एक सवाल के जवाब में पूर्व सीएम अखिलेश ने कहा, ‘मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मुझे इसलिए बधाई दी क्योंकि मैंने उन्हें पूर्व में बधाई दी थी इसी नाते उन्होंने भी मुझे बधाई दी।’इसी साल जनवरी में जब वैक्सीनेशन की तैयारी चल रही थी, तब अखिलेश यादव ने ऐलान किया था कि उन्हें बीजेपी की वैक्सीन पर भरोसा नहीं है, जब हमारी सरकार आएगी तो सभी को मुफ्त में वैक्सीन लगवाएगी। उनके इस बयान पर खासा विवाद भी हुआ था। और बीजेपी ने जमकर निशाना भी साधा था।

Related Post

Bangladeshi Rohingya Case

ATS को मिले सबूत, UP में बांग्लादेशियों की कराई जा रही घुसपैठ

Posted by - March 14, 2021 0
लखनऊ। अलीगढ़, उन्नाव, बलरामपुर, मेरठ, कानपुर नगर, सहारनपुर समेत कई जिलों में घुसपैठियों (Bangladeshis) के पहचान बदलकर रहने की जानकारियां…
Fire control cell became active on the instructions of CM Yogi

गर्मियों में आग लगने की न हों घटनाएं, सीएम योगी के निर्देश पर अफसरों ने संभाली कमान

Posted by - March 25, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने विगत दिनों बैठक कर हीटवेव (Heat Wave) से बचाव की तैयारी पूरी करने…
Teerath Singh Rawat

CM तीरथ ने पीएम मोदी को माना ‘भगवान’, जानें ऐसा क्यों कहा

Posted by - March 15, 2021 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री तीरथ सिंह  (CM Tirath Singh Rawat) रावत रविवार को एक कार्यक्रम में हरिद्वार गए थे। उन्होंने अपने…

सीएम योगी ने कानपुर को दी सौगात, साढ़े पांच सौ करोड़ की परियोजनाओं का किया शिलान्यास

Posted by - September 30, 2021 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज कानुपर के डीएवी कालेज फूलबाग मैदान में आयोजित जनसभा में पहुंचे। सीएम योगी ने सबसे…