Maha Kumbh

रामायण: द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम का महाकुम्भ में होगा ऐतिहासिक प्रदर्शन

228 0

महाकुम्भ नगर । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) द्वारा भव्य और दिव्य महाकुम्भ (Maha Kumbh) में इस बार कई नई पहल की जा रही हैं। इसी क्रम में महाकुम्भ मेले के इतिहास में पहली बार किसी एनिमेटेड फिल्म का प्रदर्शन होने जा रहा है।

महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में एक ऐतिहासिक पहल के तहत इंडो-जापानी एनिमेटेड फिल्म ‘रामायण – द लीजेंड ऑफ प्रिंस राम’ का हिंदी संस्करण प्रदर्शित किया जाएगा। यह विशेष स्क्रीनिंग मुख्य अतिथि और प्रदेश सरकार में समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण की उपस्थिति में 22 जनवरी बुधवार को सुबह 10:00 बजे दिव्य प्रेम सेवा शिविर, सेक्टर 6, नेत्र कुंभ के पास आयोजित होगी।

श्रीराम की अद्वितीय गाथा को जीवंत रूप में प्रस्तुत करेगी फिल्म

फिल्म भगवान श्रीराम की अद्वितीय गाथा, उनकी निष्ठा और अधर्म पर धर्म की विजय को जीवंत रूप में प्रस्तुत करती है। यह महाकुम्भ (Maha Kumbh) मेले में बच्चों के लिए खास तौर पर आयोजित की जा रही है। आयोजनकर्ताओं के अनुसार, यह फिल्म परिवारों और हर आयु वर्ग के दर्शकों के लिए प्रेरणादायक और मनोरंजक होगी।

यह फिल्म 24 जनवरी 2025 को देशभर में रिलीज़ की जाएगी। महाकुंभ (Maha Kumbh) में इसका प्रदर्शन इसे और अधिक विशेष बनाता है। इस अद्भुत सिनेमाई अनुभव का आनंद लेने के लिए श्रद्धालु सुबह 10 बजे दिव्य प्रेम सेवा शिविर, सेक्टर 6 में आ सकते हैं।

Related Post

विंध्यवासियों के लिए खास होगा जून माह, कॉरिडोर का शिलान्यास करेंगे मुख्यमंत्री योगी

Posted by - June 12, 2021 0
जून का महीना विंध्यवासियों (Vindhyas) के लिए बेहद खास होगा। 20 जून के बाद किसी भी दिन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…
Keshav Maurya

उप्र विधानसभा में तकनीक और परंपरा का संगम: उपमुख्यमंत्री ने डिजिटल गैलरी और पोर्टल का किया अवलोकन

Posted by - February 18, 2026 0
लखनऊ | उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य (Keshav Maurya) ने आज विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना से शिष्टाचार भेंट की। इस मुलाकात…
JE Vaccination

सीएम योगी ने दी जेई टीकाकरण को रफ्तार तो खत्म हुआ जापानी इंसेफलाइटिस का खौफ

Posted by - September 10, 2024 0
लखनऊ। कभी पूर्वांचल में बच्चों के लिए काल बन चुका जापानी इंसेफलाइटिस (JE) आज पूरी तरफ से खात्मे की कगार…