Angry SSP

जब जाम में फंसे ‘कप्तान साहब’ तो जानिए फिर क्या किया..

1062 0
हरिद्वार। एसएसपी सेंथिल अबुदई (Angry SSP) ने ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर बड़ी कार्रवाई की है।
दरअसल, मंगलवार को एसएसपी (Angry SSP) अपने परिवार के साथ हरिद्वार के रानीपुर मोड़ पर किसी काम के लिए आए थे। यहां पर उन्हें जाम का सामना करना पड़ा जिसके बाद उन्होंने रानीपुर मोड़ पर आकस्मिक चेकिंग की।
ड्यूटी पर नियुक्त यातायात पुलिस के 2 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। इससे वहां पर जाम की समस्या उत्पन्न होने पर एसएसपी (Angry SSP) द्वारा सीपीयू प्रभारी एवं उनके अधीनस्थ कर्मचारियों को मौके पर यातायात व्यवस्था सुचारू करने के लिए बुलाया गया। सीपीयू टीम का रिस्पांस टाइम सही नहीं होने पर एसएसपी(Angry SSP)  द्वारा 12 अधिकारी एवं कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया।
आपको बता दें कि बीती मंगलवार को हरिद्वार में एसएसपी सेंथिल अबुदई (Angry SSP) जाम में फंस गए थे। इसके बाद ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर उन्होंने 12 पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया।

निलंबित पुलिस कर्मियों की सूची

  • निरीक्षक सीपीयू रतनमणी सेमवाल
  • उप निरीक्षक सीपीयू सोहन लाल जोशी
  • उप निरीक्षक सीपीयू धर्मवीर
  • हेड कांस्टेबल यातायात सुनील कुमार
  • कांस्टेबल सीपीयू अशोक कुमार
  • कांस्टेबल सीपीयू विनोद चौहान
  • कांस्टेबल सीपीयू पंकज रावत
  • कांस्टेबल सीपीयू अंकित थपलियाल
  • कांस्टेबल सीपीयू अमित कुमार
  • कांस्टेबल सीपीयू प्रशान्त मिश्रा
  • कांस्टेबल सीपीयू मुकेश पवार
  • कांस्टेबल यातायात शेर सिंह

बता दें कि हरिद्वार में आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। ऐसे में सीपीयू केवल आम जनता को परेशान करती है और उनके चालान काटती है। ऐसा पहली बार नहीं है कि सीपीयू पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठे हों। पहले भी कई बार सीपीयू द्वारा स्थानीय नागरिकों के साथ अभद्रता व मौके पर रिस्पांस ना देने के मामले सामने आते रहे हैं। मंगलवार को एसएसपी हरिद्वार द्वारा की गई कार्रवाई से अब कितना असर पड़ेगा ये तो वक्त ही बताएगा।

Related Post

CM Dhami

मुख्य सचिव हर माह और मण्डलायुक्त प्रत्येक सप्ताह करेंगे यात्रा की तैयारियों की समीक्षा

Posted by - June 17, 2025 0
देहारादून: उत्तराखण्ड में 2026 में होने वाली नदां देवी राजजात यात्रा की सभी तैयारियों में तेजी लाई जाए। भव्य नंदा…
Governor Gurmeet

राज्यपाल ने गृह मंत्री और राजमार्ग मंत्री से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - July 11, 2024 0
देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) (Governor Gurmeet) ने गुरुवार को नई दिल्ली में केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह…
CM Dhami attended the swearing-in ceremony of Shubhendu Adhikari

शुभेंदु अधिकारी बने मुख्यमंत्री, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी

Posted by - May 9, 2026 0
कोलकाता। पश्चिम बंगाल में पहली बार भारतीय जनता पार्टी की सरकार का गठन हो गया। भाजपा विधायक दल के नेता शुभेन्दु…
CM Dhami

देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

Posted by - March 7, 2026 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और केंद्रीय गृह मंत्री अमित…