covid Woman Warrior

आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान बनीं ‘कोविड वुमन वाॅरियर’ सम्मान 31 जनवरी को

1523 0

श्यौरपुर। श्यौरपुर की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान आज मीडिया की सुर्खियां बन गई हैं। यह उपलब्धि उन्होंने कोरोना काल में ड्यूटी पूरी करने के लिए परिवार का विरोध झेलकर हासिल किया है। बता दें कि राष्ट्रीय महिला आयोग नाजिरा खान को इस कार्य को सम्मानित करने जा रहा है। आयोग के 29वें स्थापना दिवस 31 जनवरी को नई दिल्ली में केंद्रीय महिला-बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी नाजिरा खान को ‘कोविड वुमन वाॅरियर’ ‘covid Woman Warrior’   सम्मान से नवाजेंगी।

मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्योपुर जिले की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता नाजिरा खान को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ‘कोविड वुमन वॉरियर’  ‘covid Woman Warrior’  पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।

मुख्यमंत्री चौहान ने नाजिरा खान को राष्ट्रीय महिला आयोग द्वारा ‘कोविड वुमन वॉरियर’ ‘covid Woman Warrior’  पुरस्कार के लिए नामित किए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि वे प्रदेश के सभी लोगों के लिए एक मिसाल बनी हैं। मुख्यमंत्री ने कोविड काल में सेवा के लिए प्रदेश की 8 करोड़ जनता की तरफ से उन्हें धन्यवाद दिया है।

महात्मा गांधी को जानें कैसे मिली थी ‘राष्ट्रपिता’ की उपाधि?

बता दें कि नाजिरा खान श्यौरपुर के हीरागांव की आंगनबाड़ी कार्यकर्ता हैं। स्नातक, बीएसडब्ल्यू और पीजीडीसीए तक शिक्षित नाजिरा लॉकडाउन की घोषणा के समय डेंगू का इलाज करा रही थीं। इसके बावजूद कोरोना संक्रमण के दौरान कई प्रवासी परिवारों को सरकार की गाइडलाइन के अनुसार क्वारंटाइन करवाकर उचित इलाज और सहायता पहुंचाई।

नाजिरा बताती है कि करीब पांच हजार की आबादी वाले उनके गांव में एक हजार से ज्यादा लोग गांव वापस लौटे थे। वे जानती थी कि यदि बाहर से लौटे लोगों को क्वारंटाइन नहीं किया और उनकी समुचित चिकित्सीय जांच नहीं कराई तो कोरोना संक्रमण पूरे गांव में फैल सकता है।

नाजिरा ने ग्राम प्रधान और सरपंच की मदद से लोगों को क्वारंटाइन कराना शुरू कर दिया। उनका बाहर जाना, लोगों से मिलना ससुराल के बुजुर्गों को नागवारा लगा। उन्हें नौकरी छोड़ने को कहा गया, परंतु पति ने साथ दिया और परिवार के लोगों को समझाकर नाजिरा को इजाजत दिलाई। नाजिरा के प्रयासों के चलते पूरा गांव कोरोना से मुक्त है।

 

Related Post

Sainik School

सीएम की मौजूदगी में उपराष्ट्रपति करेंगे पूर्वी यूपी के पहले सैनिक स्कूल का लोकार्पण

Posted by - August 31, 2024 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ(CM Yogi) के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में से एक और पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले सैनिक स्कूल (…
CM Dhami

धामी ने जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज से भेंट कर लिया आशीर्वाद

Posted by - February 24, 2024 0
हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शनिवार को कनखल स्थित जगद्गुरु शंकराचार्य आश्रम में जगदगुरू शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम…