प्रियंका गांधी

यूपी में अराजकता के हालात, मेरी सुरक्षा कोई मुद्दा नहीं : प्रियंका गांधी

794 0

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सोमवार दोपहर को प्रेस कांफ्रेंस कहा कि राज्य में अराजकता के हालात हैं। राज्य के हालात पर हमने राज्यपाल को हालात पर चिट्ठी लिखी है। चिट्ठी में लोगों के उत्पीड़न का ब्यौरा है। योगी आदित्यनाथ के बयान को लेकर प्रियंका ने कहा कि योगी कहते हैं कि वह जनता से बदला लेंगे। पहली बार किसी मुख्यमंत्री ने ऐसा बयान दिया है।

प्रियंका गांधी ने कहा कि बिजनौर में दो लड़के मारे गए है। दूध लाने गए लड़के को पुलिस ने गोली मारी है। पुलिस ने परिवार को भी धमकाया गया है। पिता को धमकी दी गई। सुलेमान को पुलिस उठाकर ले गई। उसका शव मिला है।

सुलेमान के पिता को पुलिस ने धमकी दी है। प्रियंका गांधी ने आगे कहा कि पूर्व आईपीएस को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दारापुरी को उनके घर से गिरफ्तार किया है। उन्होंने नागरिकता कानून के ख़िलाफ़ फेसबुक पोस्ट लिखा था। उन्हें पुलिस घर से उठाकर ले गई और उनकी पत्नी बिस्तर पर बीमार पड़ी हैं।  दारापुरी जी और कांग्रेस कार्यकर्ता सदफ ज़फ़र को 48 लोगों की लिस्ट में डाला गया। प्रदर्शन कर रहे बच्चों को पुलिस ने गिरफ्तार किया।

सीएए के जरिए नागरिकों को परेशान करने की साजिश

पीएचडी कर रहे कई छात्रों को पुलिस ने दबोचा है। हजारों लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी पर भी हमला किया। उन्होंने कहा कि सीएम भगवा वस्त्र धारण किए हुए हैं। भगवा उनका निजी नहीं देश की परंपरा है। भगवा हिंदू धर्म का चिन्ह है। हमारे धर्म में हिंसा की कोई जगह नहीं है। प्रियंका गांधी ने कहा कि आरोप साबित हुए बिना संपत्ति जब्त न हो। जज की निगरानी में जांच कराई जाए। सीएए संविधान के खिलाफ है। सीएए के जरिए नागरिकों को परेशान करने की साजिश है।

ये इतिहास में पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री ने बदला लेने की बात कही है

प्रियंका ने कहा कि मुख्यमंत्री ने बदला लेने का जो बयान दिया, उसी पर पुलिस क़ायम है। ये इतिहास में पहली बार हुआ जब मुख्यमंत्री ने बदला लेने की बात कही है। कृष्ण भगवान का वेश है, भगवान राम करुणा के प्रतीक हैं, शिव जी की बारात में सब नाचते हैं। इस देश में बदले की कोई परंपरा नहीं है। श्री कृष्ण ने अपने प्रवचन में कभी बदले की बात नहीं की है। उन्होंने कहा कि योगी ने भगवा धारण किया, ये भगवा आपका नहीं हैं। भगवा देश की आध्यात्मिक आस्था का चिन्ह है। इसमें बदले की भावना की कोई जगह नहीं है।

खेतों में काम करने वाले मज़दूर से आप कागज़ात मांगेंगे तो वो कहां से दस्तावेज़ लायेंगे

कांग्रेस महासचिव ने कहा कि मेरी सुरक्षा का सवाल बड़ा सवाल नहीं है, इस पर चर्चा की ज़रूरत नहीं है। हम आम जनता का सवाल उठा रहे हैं। हेलमेट के सवाल पर कहा कि ये फ़िज़ूल की बात है। बड़े-बड़े मुद्दों में ये कौन सी बड़ी बात है, फाइन दे देंगे। उन्होंने कहा कि नागरिकता कानून संविधान के ख़िलाफ़ है। खेतों में काम करने वाले मज़दूर से आप कागज़ात मांगेंगे तो वो कहां से दस्तावेज़ लायेंगे। इससे पहले कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार एक्शन में हैं।

इस दौरान कांग्रेस नेता और पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ने कहा कि लोगों का उत्पीड़न हुआ है। पुलिस ने लोगों का खुला उत्पीड़न किया। उन्होंने कहाकि हमारे वकील पीड़ित लोगों का सहयोग करेंगे। उन्होंने कहा कि हम दस्तावेज लेकर हाईकोर्ट जाएंगे।सलमान ख़ुर्शीद ने कहा कि इसके लिए प्रियंका गांधी की मौजूदगी में बैठक की गई है। कांग्रेस ने उत्पीड़न के शिकार लोगों के परिजनों तक पहुंचकर बहुत सी चीज़ें इकट्ठा की हैं। कई अज्ञात लोगों को एफआईआर में रखा गया है ताक़ि आगे चलकर जिसे चाहें उसे फंसा दिया जाए। हम दमन पर रोक लगाए जाने की उम्मीद करते हैं।

Related Post

CM Vishnudev Sai

जांजगीर कुएं हादसे में मृतकों के परिजनों को साय सरकार ने की पांच-पांच लाख देने की घोषणा

Posted by - July 5, 2024 0
रायपुर। जांजगीर-चांपा के बिर्रा थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम किकिरदा में पांच लोगों की दम घुटने से हुई मौत के…
Ayushman Bharat scheme completes 7 years

आयुष्मान भारत योजना ने पूरे किए 7 साल, उत्तर प्रदेश बना आयुष्मान कार्ड निर्माण में देश का अग्रणी राज्य

Posted by - September 23, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर मंगलवार को पूरे प्रदेश में आयुष्मान भारत (Ayushman Bharat) प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना…
AK Sharma

उप्र में रिन्यूएबल एनर्जी के क्षेत्र में निवेश की अपार संभावनाये: एके शर्मा

Posted by - November 3, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने कहा कि प्रदेश सरकार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…