Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया

139 0

देहरादून: मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को देहरादून स्थित फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (एफआरआई) जाकर उत्तराखण्ड रजत जयंती समारोह के दौरान 09 नवम्बर को आयोजित होने वाले मुख्य कार्यक्रम की तैयारियों का जायजा लिया।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आयोजन स्थल, सुरक्षा व्यवस्था, पार्किंग एवं यातायात प्रबंधन आदि की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। इस अवसर पर मुख्य सचिव ने सम्बन्धित अधिकारियों से तैयारियों की विस्तृत जानकारी ली।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने निर्देश दिए कि प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को देखते हुए यातायात और पार्किंग प्लान को वृहद स्तर पर बनाया जाए ताकि आमजन के कार्यक्रम में पहुंचने के साथ ही, शहर के यातायात में किसी प्रकार की समस्या ना हो।

इस अवसर पर सचिव डॉ. बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, विनय शंकर पाण्डेय, ज़िलाधिकारी देहरादून सविन बंसल, महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Mussoorie-Dehradun road

मसूरी-देहरादून मार्ग पर दूसरा बैली ब्रिज शुरू: यातायात जाम से मिलेगी बड़ी राहत

Posted by - April 25, 2026 0
उत्तराखंड के देहरादून-मसूरी मार्ग (Mussoorie-Dehradun Road) पर लंबे समय से चल रही यातायात समस्या को दूर करने के लिए दूसरा…
Anand Bardhan

प्रदेश में घरेलू गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं, अफवाहों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश

Posted by - March 11, 2026 0
मध्यपूर्व के देशों में उत्पन्न परिस्थितियों के मद्देनज़र प्रदेश में एलपीजी एवं ईंधन आपूर्ति की स्थिति की समीक्षा के लिए…
DM Savin Basnal

जनसुरक्षा में बाधक 04 शराब दुकानों के प्रशासन ने किए चारों खाने चित

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून:  मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के जनसुरक्षा जनजीवन सर्वाेपरि के भाव पर डीएम सविन बसंल (DM Savin Basnal) की सशक्त सड़क…