Anand Bardhan

उत्तराखंड में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और कीमतों पर सख्त निगरानी के निर्देश, कालाबाजारी पर होगी कार्रवाई

3 0

देहरादून। प्रदेश में खाद्यान्न एवं दैनिक आवश्यकताओं की वस्तुओं की उपलब्धता तथा कीमतों को लेकर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में आमजन को आवश्यक वस्तुएं उचित दरों पर निर्बाध रूप से उपलब्ध कराने और बाजार व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आयुक्त खाद्य बी.एल. राणा से प्रदेश में दैनिक उपयोग की आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और उनकी मौजूदा कीमतों की जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि खाद्य सामग्री, डीजल-पेट्रोल, एलपीजी तथा अन्य आवश्यक उपभोक्ता वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य स्थिति की नियमित एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित की जाए, ताकि आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने आवश्यक वस्तुओं की कालाबाजारी, जमाखोरी और कृत्रिम अभाव उत्पन्न करने वाले तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि संबंधित विभाग नियमित निरीक्षण अभियान चलाएं तथा बाजारों, गोदामों और थोक विक्रेताओं की निरंतर जांच सुनिश्चित करें, जिससे बाजार में किसी भी प्रकार की अनियमितता पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।

उन्होंने (Anand Bardhan) कहा कि प्रदेश सरकार आमजन को राहत देने और बाजार व्यवस्था को संतुलित बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। साथ ही सभी जनपदों, विशेष रूप से चारधाम यात्रा से जुड़े जिलों में आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता और मूल्य नियंत्रण की स्थिति पर विशेष निगरानी रखने को कहा गया। किसी भी प्रकार की गड़बड़ी सामने आने पर तत्काल प्रभावी कार्रवाई के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

बैठक में चीफ मार्केटिंग ऑफिसर डॉ. एम.एस. विसेन, रीजनल मार्केटिंग ऑफिसर सी.एम. घिल्डियाल और उपायुक्त निधि रावत सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Post

CM Vishnudev Sai

गुरु घासीदास जयंती एवं तीन दिवसीय मेले में शामिल हुए मुख्यमंत्री साय

Posted by - December 18, 2025 0
रायपुर। बाबा गुरु घासीदास द्वारा बताए गए सत्य, समानता और मानवता के मार्ग पर चलकर ही छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य…
CM Dhami launched Hello Haldwani 91.2 FM Community Radio Mobile App

सामुदायिक रेडियो मोबाइल एप उत्तराखंड के शिक्षा और संस्कृति क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल: मुख्यमंत्री

Posted by - September 5, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय से हैलो हल्द्वानी 91.2 एफ.एम. सामुदायिक रेडियो…
कोरोना वैक्सीन

इटली के वैज्ञानिक बोले- तैयार हो गई है दुनिया की कोरोना की पहली वैक्सीन

Posted by - May 6, 2020 0
नई दिल्ली। इटली के वैज्ञानिकों के एक ग्रुप ने बड़ादावा किया है। इनका कहना है कि उन्होंने कोरोना वायरस की…
Anurag Agarwal

हरियाणा में सर्विस वोटर की संख्या 1 लाख 11 हजार से है अधिक: मुख्य निर्वाचन अधिकारी

Posted by - May 17, 2024 0
चंडीगढ़। हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल (Anurag Agarwal) ने कहा है कि प्रदेश में सर्विस वोटर की कुल…