Anand Bardhan

राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को करें शामिल : मुख्य सचिव

162 0

देहरादून :  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन (Anand Bardhan) की अध्यक्षता में बुधवार को सचिवालय में व्यय-वित्त समिति की बैठक आयोजित हुई। व्यय-वित्त समिति की बैठक के दौरान ऋषिकेश में जानकी सेतु के पास राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के निर्माण कार्य एवं डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबललेन कार्य को स्वीकृति प्रदान की गई।

बैठक के दौरान मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर के डिजाइन में पहाड़ी संस्कृति और ग्रीन बिल्डिंग को शामिल किए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर को सेल्फ सस्टेनेबल बनाया जाए ताकि इसके संचालन एवं रखरखाव के लिए फंड्स की व्यवस्था होती रहे।

बैठक के दौरान बताया गया कि राफ्टिंग मैनेजमेंट सेंटर निर्माण की कुल लागत 4404.27 लाख है। इसके निर्माण के बाद राफ्टिंग पॉइन्ट्स पर ड्रॉन एवं सीसीटीवी कैमरों से लाईव वीडियो मॉनिटरिंग के साथ ही परमिट, समय-सारणी और क्राउड कंट्रोल जैसे कार्य किए जाएंगे। बैठक में 1306.64 लाख की लागत के डोईवाला-दूधली मोटर मार्ग के डबललेन कार्य को भी स्वीकृति प्रदान की गयी।

इस अवसर पर सचिव दिलीप जावलकर, डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं श्रीधर बाबू अद्दांकी सहित अन्य विभागीय वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

CM Dhami

कांग्रेस सत्ता में आई तो विकास के नाम पर सिर्फ बहाने होंगे, ट्रिपल इंजन सरकार में होगा चहुंमुखी विकास: धामी

Posted by - January 15, 2025 0
कांग्रेस सत्ता में आई तो देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने चमोली के ज्योतिर्मठ में नगर निकाय चुनाव…
Draupadi Murmu

5 जुलाई को राष्ट्रपति चुनाव प्रचार के लिए द्रौपदी मुर्मू जाएंगी बिहार

Posted by - July 3, 2022 0
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू (Draupadi Murmu) 18 जुलाई को होने वाले…
Anand Bardhan

मुख्य सचिव ने वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे के सम्पूर्ण कार्यक्रम एवं अन्य तैयारियों का जायजा लिया

Posted by - May 16, 2025 0
देहरादून: मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन (Anand Bardhan) ने शुक्रवार को सचिवालय में 16वें वित्त आयोग के उत्तराखण्ड दौरे की तैयारियों…

राहुल गांधी ने गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ की बैठक, कई मुद्दों पर की चर्चा

Posted by - October 22, 2021 0
नई दिल्ली। राहुल गांधी ने आज दिल्ली में गुजरात कांग्रेस के नेताओं के साथ 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव…