Anand Bardhan

आपदा सुरक्षा पर बड़ा फैसला: 34 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

4 0

देहरादून: मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने कहा कि समिति के समक्ष प्रस्तावों को जनपद स्तरीय समिति की सिफारिश पर जिलाधिकारी के माध्यम से प्रेषित किया जाए। मुख्य सचिव ने सिंचाई विभाग को नदियों की ड्रेजिंग/माइनिंग की एसओपी शीघ्र जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बाढ़ सुरक्षा कार्यों से सम्बन्धित प्रस्तावों को सिंचाई विभाग की इस हेतु गठित समिति द्वारा टीएसी के उपरान्त राज्य कार्यकारिणी समिति के समक्ष प्रस्तुत किए जाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन नदियों में कटान के कारण प्रत्येक वर्ष कार्य कराना पड़ रहा है, उन्हें चिन्हित कर चैनलाईजेशन की योजना तैयार की जाए। उन्होंने कहा कि सितारगंज में बैगुल नदी के लिए अध्ययन करा लिया जाए।

मुख्य सचिव (Anand Bardhan) ने जनपद नैनीताल के चार्टन लॉज को भू-स्खलन से सुरक्षा प्रदान (लागत रू0 699.98 लाख), जनपद पिथौरागढ़ में खोटिला लैंड और घटधार, धारचुला में हिल का ड्रेनेज का कार्य एवं विभिन्न स्थलों पर भू-स्खलन संबंधी कार्य (लागत रू0 3840.78 लाख), जनपद हरिद्वार के मनसा देवी हिल बाईपास रोड का ड्रेनेज और भूस्खलन सम्बन्धित कार्य (लागत रू0 4124.83 लाख), जनपद अल्मोड़ा के दुधौली बैण्ड से पंचायत घर मोटर मार्ग के कि.मी. 2.00 में एच.पी. बैण्ड पर मार्ग सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू0 34.75 लाख), जनपद उत्तरकाशी के धराली झूला पुल का सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू0 147.13 लाख), जनपद उत्तरकाशी के नगर पालिका परिषद पुरोला में टैक्सी स्टैंड के ऊपर से हो रहे भूस्खलन को रोकने हेतु सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू0 128.37 लाख), जनपद उत्तरकाशी के हर्षिल मुखवा मोटर मार्ग का सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू0 472.00 लाख), विकास खंड सितारगंज में बैगुल नदी के दाएं एवं बाएं पार्श्व में ग्राम रूदपुर के आबादी क्षेत्रों की बाढ़ सुरक्षा कार्य (लागत रू0 146.67 लाख), विकासखंड सितारगंज में बैगुल नदी के दाएं पार्श्व में ग्राम बीसर्क्वाटर के आबादी क्षेत्र की बाढ़ सुरक्षा योजना (लागत रू0 148.48 लाख), तहसील जसपुर में फीका नदी की बाढ़ से ग्राम हजीरों की सुरक्षा दीवार निर्माण कार्य (लागत रू0 419.82 लाख), जनपद नैनीताल में कौशल्यापुरी क्षेत्र की जल भराव की समस्या का समाधान कार्य (लागत रू0 84.77 लाख), रामनगर, नैनीताल के कानिया नई बस्ती एवं हिम्मतपुर डोटियाल के आबादी क्षेत्र को बरसाती नाले से जल भराव सुरक्षा कार्य (लागत रू0 112.15 लाख), जनपद देहरादून के विकासखंड रायपुर में डिफेंस कॉलोनी जोगीवाला एवं बद्रीपुर में बाढ़ सुरक्षा कार्य (लागत रू0 460.45 लाख), जनपद देहरादून के डोईवाला विधानसभा क्षेत्र में दुल्हनी नदी के विभिन्न स्थानों पर यथा, निर्मल कॉलोनी, बनसरी पुरम, दिल्ली फार्म, लक्ष्मणसिद्ध मंदिर, नकरोंदा रोड (विवेक विहार, वायु विहार) में सुरक्षात्मक कार्य (लागत रू0 412.70 लाख), जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र कैंट के अंतर्गत टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित स्वर्गाश्रम एवं गोशाला की सुरक्षा दीवार का निर्माण (लागत रू0 186.28 लाख) एवं जनपद देहरादून के विकासखंड सहसपुर के टोंस नदी के बाएं तट पर स्थित जलवायु टावर की क्षतिग्रस्त दीवार का निर्माण कार्य (लागत रू0 88.36 लाख) सहित अन्य विभिन्न कार्यों को स्वीकृति प्रदान की।

राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत विभिन्न मदों में अतिरिक्त धनराशि आवंटन हेतु उपलब्ध कराए गए प्रस्तावों के सापेक्ष कुल रू0 34.00 करोड़ की वित्तीय स्वीकृतियों के संबंध में कार्योत्तर अनुमोदन प्रदान किया गया।

इस अवसर पर सचिव डॉ. पंकज कुमार पाण्डेय एवं विनोद कुमार सुमन सहित सम्बन्धित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

Related Post

Rahul Gandhi in kamakhya Temple

असम : रैली से पूर्व राहुल गांधी ने कामाख्या देवी के दर्शन किए, लिया आशीर्वाद

Posted by - March 31, 2021 0
गुवाहाटी । असम विधानसभा चुनावों को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी प्रचार करने के लिए असम पहुंचे। इस दौरान राहुल…
CM Dhami

इगास पर स्थानीय उत्पादों को अपनों को दें भेंट: सीएम धामी

Posted by - November 1, 2022 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) से मंगलवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में बेडू ग्रूप के सदस्यों…
साइकिल गर्ल

‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर बॉलीवुड बनाएगा फिल्म,​ किया ऐलान

Posted by - May 28, 2020 0
मुंबई। बॉलीवुड फिल्मकार विनोद कापड़ी बिहार की बेटी ‘साइकिल गर्ल’ ज्योति कुमारी पर फिल्म बनाने का ऐलान किया है। बता…
CM Dhami

महापौर ने सीएम धामी को दी आपदा से हुई क्षति की जानकारी, सौंपा मांग पत्र

Posted by - September 10, 2023 0
ऋषिकेश। नगर निगम महापौर अनिता ममगांई ने प्राकृतिक आपदा के कारण क्षतिग्रस्त हुई ऋषिकेश की विभिन्न सड़कों, सम्पर्क मार्गों एवं…