गुलाबो सिताबो

अमिताभ बच्चन के लुक की तरह फिल्म का नाम भी अनोखा ‘गुलाबो सिताबो’

1120 0

नई दिल्ली। इस तस्वीर को देखकर पहचानना मुश्किल है कि क्या वाकई महानायक अमिताभ बच्चन हैं? अमिताभ बच्चन ने हाल ही में अपनी नई फिल्म ‘गुलाबो सिताबो’ की शूटिंग के लिए यह रूप धरा है। इस फिल्म की शूटिंग दो दिन पहले ही लखनऊ में शुरू हुई है। फिल्म से ही उनका यह फर्स्ट लुक सामने आया है। अमिताभ ने हाल ही में सोशल मीडिया पर खुद इस बारे में जानकारी दी कि उन्होंने लखनऊ में अपनी अगली फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है।

इस फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार कर रहे हैं। यह फिल्म अगले साल 24 अप्रैल को रिलीज होगी। अमिताभ बच्चन कोशिश करते हैं कि हर बार कुछ न कुछ नया करें। किरदार के मुताबिक वे खुद तैयारी करते हैं। ऐसा ही इस फिल्म में उनके लुक को देखकर लग रहा है। इस फिल्म में आयुष्मान खुराना की भी अहम भूमिका है। बिग बी के साथ काम करने को लेकर आयुष्मान खुराना ने हाल ही में कहा था कि मैं अमिताभ बच्चन के साथ काम करने को लेकर उत्साहित और बेचैन भी हूं। उन्होंने कहा कि मुझे समझ ही नहीं आ रहा कि जब मैं पहली बार अमिताभ बच्चन के साथ एक फ्रेम में आउंगा तब कैसा महसूस करूंगा।

आयुष्मान ने शूजित सरकार के साथ ‘विक्की डोनर’ की थी। अमिताभ बच्चन के साथ शूजित सरकार ने ‘पीकू’ जैसी सफल फिल्म में काम किया है। ‘गुलाबो सिताबो’ के जरिए अमिताभ और आयुष्मान पहली बार बड़े पर्दे पर साथ काम करते दिखाई देंगे।

Related Post

रॉबर्ट वाड्रा

रॉबर्ट वाड्रा ने कांग्रेस के लिए कही चुनाव प्रचार की बात, इस पर बीजेपी का पलटवार

Posted by - April 7, 2019 0
नई दिल्ली। प्रियंका गांधी के बाद रॉबर्ट वाड्रा ने भी कांग्रेस की मदद के लिए मैदान में उतरने के संकेत…

पुलिस के नए भवन का सीएम ने किया उद्घाटन, अखिलेश ने बोला सरकार पर बोला हमला

Posted by - September 2, 2019 0
लखनऊ। गोमतीनगर विस्तार में बने पुलिस के नए भवन का उद्घाटन सोमवार यानी आज को सीएम  योगी आदित्यनाथ करेंगे। सीएम…

तैमूर को गोद में लेकर सैफीना ने बेहद सादगी से 7वीं सालगिरह का काटा केक, फोटो वायरल

Posted by - October 17, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। बॉलीवुड के ये पावर कपल्स अलग-अलग शख्सिय के बाद भी अपनी शानदार कैमिस्ट्री के लिए पहचाने जाते हैं।…
जेटली

माया और लालू के परिवारों के मुकाबले मोदी की संपत्ति 0.01 प्रतिशत भी नहीं : अरुण जेटली

Posted by - April 28, 2019 0
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बसपा सुप्रीमो मायावती की ओर से जातिगत राजनीति करने के आरोपों अब केंद्रीय वित्त…