अमित शाह

अमित शाह का विपक्ष को जवाब, बोलें- नहीं वापस होगा नागरिकता संशोधन कानून

1196 0

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन विधेयक के खिलाफ पूरे देश में हो रहे विरोध प्रर्दशनों के बीच मंगलवार को गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा बयान दिया है। जामिया के बाद सीलमपुर में शुरू हुई हिंसा के बीच अमित शाह ने कहा कि पूरा विपक्ष देश की जनता को गुमराह कर रहा है।  उन्होंने कहा है कि विपक्ष चाहे कितना भी विरोध करे, सरकार अपने फैसले पर अडिग है। शाह ने कहा कि सरकार नागरिकता कानून का वापस नहीं लेने वाली है। इसके अलावा गृहमंत्री छात्रों से कहा कि आपको यह विधेयक पढ़ना चाहिए। यह किसी की नागरिकता लेने के लिए नहीं देने के लिए है।

 

अमित शाह ने विपक्षी दलों और कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा है कि आप लोगों को कितना ही भ्रम में डाल लें मगर हम इस कानून को वापस नहीं लेने वाले हैं। गृहमंत्री ने कहा है कि इस कानून से किसी की नागरिकता नहीं छीनने जा रही है बल्कि शरर्णाथियों को नागरिकता दी जाएगी।

शाह ने कहा कि यह कानून नेहरू लियाकत समझौते का हिस्सा था, लेकिन तब की सरकार ने वोट के कारण इसे लागू नहीं किया। उन्होंने कहा कि अब हमारी सरकार ने इस समझौते को लागू किया है। हम लाखों लोगों को इसके जरिए नागरिकता देने जा रहे हैं। इससे पहले गृह मंत्रालय के सूत्रों ने भी कहा कि नागरिकता संशोधन कानून का किसी विदेशी को बाहर भेजे जाने से कोई नाता नहीं है। किसी भी विदेशी को वापस भेजने के लिए पहले से तय प्रक्रिया को ही लागू किया जाएगा। यह कानून किसी भारतीय पर लागू नहीं होता।

Related Post

CM Yogi

प्रदेश में माफिया का हाल किसी से छिपा नहीं, सपा माफिया को प्रश्रय देने वाली पार्टी : योगी

Posted by - May 15, 2024 0
महोबा । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि केंद्र और प्रदेश की सरकार ने सबसे अधिक बुंदेलखंड…
Electricity workers strike

बिजली कर्मचारियों ने हड़ताल ली वापस, ऊर्जा मंत्री के साथ हुई बैठक के बाद लिया निर्णय

Posted by - March 19, 2023 0
लखनऊ। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) एवं चेयरमैन एम देवराज से वार्ता होने के बाद रविवार दोपहर संघर्ष समिति…