अमित शाह

अमित शाह बोले-बेवकूफ मत बनाओ, इतनी भीड़ से कैसे जीतेंगे चुनाव?

891 0

रांची। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड के चतरा की एक चुनावी सभा कम भीड़ देख आग बबूला हो गए। उन्होंने मंच से कहा कि इतनी भीड़ से चुनाव कैसे जीत पाएंगे। यहीं नहीं रुके कहा कि आप मुझे बेवकूफ मत बनाओ, मैं भी बनिया हूं। यहां से घर जाकर 25-25 लोगों को फोन करें और बीजेपी को वोट देने की अपील करें।

सोनिया व राहुल ने उद्धव को पत्र लिख, शपथ ग्रहण में नहीं शामिल हो पाने पर जताया खेद 

शाह ने जनसभा में उपस्थित भीड़ को संबोधित करते हुए कहा कि जिनके पास मोबाइल है। वह हाथ उठाएं। उन्‍होंने 10-15 हजार लोगों को भाजपा की जीत का रास्‍ता बताते हुए कहा कि गणित मुझे भी आता है। आप सब मिलकर कमल निशान पर बटन दबाने की अपील करो।

अब मौनी बाबा का जमाना नहीं, यह मोदी जी की  है सरकार

इसके बाद शाह ने आगे कहा कि अब हमारी सीमा में आलिया-मालिया-जमालिया नहीं घुसता है। अब मौनी बाबा का जमाना नहीं, यह मोदी जी की सरकार है। कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अमित शाह ने कहा कि अनुच्‍छेद 370 को खत्‍म कर हमने अपनी मंशा जाहिर कर दी है। कांग्रेस की तमाम अड़चनों के बाद भी सु्प्रीम कोर्ट के आदेश से अयोध्‍या में अब भव्‍य राम मंदिर बनने का रास्‍ता साफ हो गया है। शाह यहां आज भाजपा के सत्‍ता वापसी मिशन को धार देने पहुंचे। उन्‍होंने चतरा और गढ़वा में चुनावी सभा को संबोधित किया।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस के नेता कपिल सिब्‍बल ने सुप्रीम कोर्ट में कहा कि राम मंदिर की सुनवाई आगे बढ़ा दें। कांग्रेस ने अयोध्‍या मसले को हमेशा लटकाकर रखा था। अब जब सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया है तो मैं आपको आश्‍वस्‍त करता हूं कि दुनिया का सबसे भव्‍य मंदिर अयोध्‍या में बनेगा। भगवान श्रीराम की कृपा से यहां आसमान छूने वाला मंदिर का निर्माण जल्‍द शुरू होगा।

मोदी सरकार ने कांग्रेस की यूपीए शासन के मुकाबले छह गुना पैसा झारखंड के विकास के लिए दिया

शाह ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने कांग्रेस की यूपीए शासन के मुकाबले छह गुना पैसा झारखंड के विकास के लिए दिया है। रेलवे में भी झारखंड में कई प्रोजेक्‍ट शुरू हुए। युवाओं से पूछा- आप बताइए कि देश की सुरक्षा चाहते हैं। हमारे जवानों का सिर काटकर ले जाते थे। उरी पुलवामा के हमले के बाद हमारे एयर स्‍ट्राइक ने पाकिस्‍तान में घुसकर आतंकियों का चिथड़ा उड़ा दिया। अब भारत पर कोई आंख उठाकर देखेगा तो हम उसकी आंख निकाल लेंगे। क्‍या आप चाहते हैं कि कश्‍मीर भारत का अभिन्‍न हिस्‍सा बना रहे। वे कहते हैं कश्‍मीर में अनुच्‍छेद 370 को हमने हटाया। मोदी सरकार आपने फिर से बनाई तो भोलेशंकर की कृपा से हमने कश्‍मीर को हमेशा के लिए भारत के साथ जोड़ दिया। मैं उन्‍हें बता दूं कि एक बार मतपेटी खुलेगी तो उन्‍हें भी पता चल जाएगा कि झारखंड की जनता क्‍या चाहती है।

एम्‍स, मेडिकल कॉलेज से लेकर कल-कारखाने तक आज झारखंड की उन्‍नति की कहानी बयां कर रही है

भाजपा अध्‍यक्ष ने कहा कि एम्‍स, मेडिकल कॉलेज से लेकर कल-कारखाने तक आज झारखंड की उन्‍नति की कहानी बयां कर रही है। मोदी जी ने झारखंड की पूरी चिंता की है। अब हम पाइपलाइन से हर गरीब के घर में पीने का पानी पहुंचा रहे हैं। कांग्रेस और हेमंत सोरेन का स्‍वार्थी गठबंधन को देखिए। कांग्रेस ने झारखंड बनने का विरोध किया था, फिर भी हेमंत उनकी गोद में बैठ गए।

Related Post

CM Yogi

सौर ऊर्जा और गेहूं क्रय में बेस्ट परफॉर्मेंस देगा उत्तर प्रदेशः मुख्यमंत्री

Posted by - April 10, 2025 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और भारत सरकार के कंज्यूमर अफेयर्स, फूड एंड पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन मिनिस्टर प्रहलाद जोशी (Prahalad…

सीएम योगी ने लखनऊ में सात मंजिला विशिष्ट अतिथि गृह का किया लोकार्पण

Posted by - October 21, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को लखनऊ में अति विशिष्ट अतिथियों के ठहरने के लिए अति…
Trivendra Singh Rawat

हरिद्वार पहुंचे त्रिवेंद्र सिंह रावत का कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Posted by - March 15, 2024 0
हरिद्वार। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत (Trivendra Singh Rawat) हरिद्वार संसदीय क्षेत्र (Haridwar Lok Sabha Seat) से भाजपा…
CM Nayab Singh

‘अपने आप को इतना स्ट्रांग करें की कुछ…’, सैनी ने दुष्यंत चौटाला को दी नसीहत

Posted by - August 26, 2024 0
रोहतक। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी (CM Nayab Singh)ने रोहतक प्रदेश भाजपा कार्यालय में हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए प्रदेश…