अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन बताएं, अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी?

887 0

रांची। बीजेपी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह गुरुवार को चतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यहां कांग्रेस और झामुमो यहां साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं, लेकिन हेमंत ने कभी कांग्रेस से यह नहीं पूछा कि उन्‍होंने झारखंड की स्‍थापना के लिए क्‍या किया?

बता दें कि शाह गुरुवार को बीजेपी के सत्‍ता वापसी मिशन को धार देने पहुंचे हैं। वह चतरा में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे हैं। झारखंड विधानसभा चुनाव में भाजपा उम्‍मीदवारों के पक्ष में वोटरों को साधने के क्रम में अमित शाह दूसरी बार पहुंचे हैं।

अमित शाह ने कहा कि कांग्रेस का 60 साल शासन रहा, लेकिन गरीबों के घर में गैस का चूल्‍हा नहीं आया। गरीब का बेटा प्रधानमंत्री बना तो उसने यह दर्द महसूस किया। मोदी ने आपकी चिंता की और माताओं और बहनों को उज्‍ज्वला का साथ मिला। बीजेपी की सरकार ने सुकन्‍या योजना के तहत बेटियों की चिंता की है। घर-घर बिजली पहुंचाने से लेकर सखी मंडल तक का ख्‍याल हम रख रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि आम्रपाली कोल परियोजना से बड़ी संख्‍या में लोगों काे रोजगार मिला है। आप प्रदेश में फिर से बीजेपी की सरकार बनाएं। अगली बार जब यहां आउंगा तो मुझे भरोसा है कि आप अपने उठते जीवन स्‍तर को लेकर और आश्‍वस्‍त होंगे। हमने शौचालय से लेकर घर तक की चिंता की है। उन्होंने कहा कि बीजेपी सरकार ने आपके स्‍वास्‍थ्‍य के लिए आयुष्‍मान भारत जैसी बड़ी योजना का संबल आपके साथ है। इससे पांच लाख तक का खर्च सरकार वहन कर रही है।

अमित शाह ने कहा कि झारखंड की रघुवर दास सरकार ने बीते पांच साल में यहां सड़कों का जाल बिछाया। जगह-जगह पुल बनाए। कांग्रेस और हेमंत सोरेन को चुनौती देते हुए कहा कि पिछले 60 साल में वे बताएं कि यहां विकास के कौन से कार्य किए हैं। हम यहां अपना हिसाब-किताब दे रहे हैं। विपक्षी दलों में साहस है तो वे भी अपने कार्यों का ब्‍योरा दें।

अमित शाह ने कहा कि ओबीसी के प्रति कांग्रेस के मन में कभी प्रेम नहीं जागा। हमारी मोदी सरकार ने आयोग बनाकर उनको सम्‍मान दिया। दलितों और आदिवासियों का कोटा कम किए बगैर हमने पिछड़ों को उनका हक दिया। लातेहार की नक्‍सली घटना में जान गंवाने वाले शहीदों काे श्रद्धांजलि देते हुए कहा कि अगली सरकार में झारखंड से नक्‍सिलयों को समूल उखाड़ फेंकेंगे।

शाह बोले भाइयों आपको याद दिलाने आया हूं, जब तक कांग्रेस की सरकार रही, झारखंड की रचना नहीं हुई। झारखंड की स्‍थापना तब हुई जब भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इसे बनाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रघुवर दास ने इसे संवारने का काम किया।

अमित शाह ने मां भद्रकाली को नमन किया। उन्होंने कहा कि झारखंड भगवान बिरसा मुंडा की भूमि है। जिन्‍होंने सबसे पहले अंग्रेजों को चेताया कि यह देश खाली करो। आज मैं यहां आया हूं तो सैंकड़ों आदिवासी स्‍वतंत्रता सेनानियों को प्रणाम करता हूं। आज हम झारखंड का चुनाव लड़ रहे हैं। कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा एक साथ मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। हेमंत सोरेन बताएं कि अलग झारखंड की लड़ाई में कांग्रेस कहां थी?

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह का हेलीपैड पर स्थानीय सांसद सुनील कुमार सिंह और भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री डा. महेंद्र प्रताप सिंह तथा स्थानीय नेताओं ने शाह का स्‍वागत किया। इसके बाद भाजपा अध्‍यक्ष लोगों से मिलते हुए मंच की ओर आगे बढ़ गए।

राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दोपहर 1.30 बजे गढ़वा में गृह मंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद शाम चार बजे वह विशेष विमान से दिल्ली वापस लौट जाएंगे। कार्यक्रम के मद्देनजर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए हैं।

Related Post

AK Sharma

देश में प्रतिदिन सर्वाधिक सौर इंस्टॉलेशन वाला राज्य बना उत्तर प्रदेश: एके शर्मा

Posted by - September 13, 2025 0
लखनऊ: उत्तर प्रदेश नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में देशभर में तेजी से अग्रणी बनकर उभरा है, जो सतत विकास को…
JP Nadda

हरिद्वार पहुंचे नड्डा, संतों ने त्रिशुल भेंटकर दिया विजयश्री का आशीर्वाद

Posted by - April 5, 2024 0
हरिद्वार। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा (JP Nadda) अपने चुनावी दौरे पर शुक्रवार को तीर्थनगरी हरिद्वार पहुंचे…
28 lakh lamps will be lit up to welcome Lord Ram

इस बार और भी भव्य होगा अयोध्या का दीपोत्सव, योगी सरकार ने शुरू की तैयारी

Posted by - August 20, 2024 0
अयोध्या । योगी सरकार दीपावली के अवसर पर अयोध्या में होने वाले दीपोत्सव (Deepotsav) कार्यक्रम में भव्यता के नए प्रतिमान…