lok kalyan sankalp patra

अमित शाह ने यूपी के लिए जारी किया भाजपा का लोक कल्याण संकल्प पत्र

631 0

लखनऊ। यूपी विधानसभा चुनाव में जीत को लेकर भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने मंगलवार को अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया।

पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह (Amit Shah) ने चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) को सबके सामने रखा। पार्टी ने इस घोषणा पत्र (Manifesto) का नाम लोक कल्याण संकल्प पत्र ( Lok Kalyan Sankalp Patra ) रखा है। अमित शाह ने कहा कि हमने यूपी में अलग-अलग वर्गों के बीच जाकर उनकी राय ली है। बीजेपी कार्यकर्ता गांव-गांव, शहर-शहर घूम कर लोगों के बीच काम कर रहे हैं।

अमित शाह ने कहा कि छात्राओं को स्कूटी और छात्रों को लैपटॉप दिया जाएगा। साथ ही उज्ज्वला योजना के तहत तीन मुफ्त सिलेंडर हर वर्ष दिए जाएंगे। सीमांत और छोटे किसानों के लिए दुगनी किसान सम्मान निधि दिया जाएगा।

लता मंगेशकर के निधन के कारण भाजपा आज जारी नहीं करेगी घोषणा पत्र

लखनऊ के गोमती नगर में स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में बीजेपी ने अपना घोषणा पत्र जारी किया। गृह मंत्री अमित शाह, यूपी चुनाव प्रभारी धर्मेद्र प्रधान, सीएम योगी, डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की मौजूदगी में पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया।

Related Post

cm yogi, jp nadda

सीएम योगी ने जेपी नड्डा के साथ काल भैरव और श्रीकाशी विश्वनाथ के दरबार में लगाई हाजिरी

Posted by - January 20, 2023 0
वाराणसी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने शुक्रवार सुबह काशी के कोतवाल कहे जाने वाले काल भैरव मंदिर और श्रीकाशी…
PM Vishwakarma scheme

पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत लाभार्थियों के सत्यापन में तेजी ला रही योगी सरकार

Posted by - December 12, 2023 0
लखनऊ। देश के कारीगरों और हस्तशिल्प श्रमिकों के लिए भारत सरकार द्वारा शुरू की गई पीएम विश्वकर्मा योजना (PM Vishwakarma…