amit shah pawar meeting

महाराष्ट्र : महाविकास अघाड़ी सरकार में सेंध! गुजरात मे हुई शाह और पवार की मुलाकात

759 0
नई दिल्ली। मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह की ओर से मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे को लिखे पत्र ने महाराष्ट्र की राजनीति में खलबली मचा दी है। कथित पत्र के बाद महाविकास अघाड़ी सरकार के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।
लगातार बदल रहे घटनाक्रम के बीच केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार (NCP Chief sharad Pawar ) और प्रफुल्ल पटेल से मुलाकात की है। गृहमंत्री अमित शाह से जब इस मुलाकात के मायने पूछा गया तो उन्होंने कहा कि राजनीति में सब कुछ सार्वजनिक नहीं कर सकते हैं। ऐसे में यह साफ हो गया है कि महाराष्ट्र के गठबंधन सरकार में कुछ तो गड़बड़ है।
  • महाराष्ट्र की गठबंधन सरकार में तकरार
  • अमित शाह बोले- सब चीजें सार्वजनिक नहीं होती
  • सामना ने गृहमंत्री अनिल देशमुख पर कसा तंज
  • मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर ने देशमुख पर लगाए थे गंभीर आरोप
अहमदाबाद में शाह-पवार की मुलाकात
रविवार को दिल्ली में गृहमंत्री अमित शाह से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सवाल पूछा गया कि शनिवार को अहमदाबाद में आपकी शरद पवार (NCP Chief sharad Pawar ) और प्रफुल्ल पटेल के साथ मुलाकात हुई है, इसपर गृहमंत्री ने मुस्कुराते हुए कहा कि ‘सब चीजें सार्वजनिक नहीं होती।

महाराष्ट्र : सामना में लेख पर घिरे संजय राउत को अजित पवार और नवाब मलिक ने दी नसीहत

दरअसल एक गुजराती अखबार में यह दावा किया गया है कि अहमदाबाद में एक बिजनेसमैन के फॉर्म हाउस पर अमित शाह, शरद पवार (NCP Chief sharad Pawar ) और प्रफुल्ल पटेल की बैठक हुई है। रिपोर्ट में यह भी दावा है कि पवार ने अहमदाबाद जाने के लिए एक निजी जेट का इस्तेमाल किया। हालांकि, एनसीपी ने इस खबर को खारिज कर दिया है।

पूर्व पुलिस कमिश्नर गृहमंत्री पर लगाए आरोप

गौरतलब है कि पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर और संगीन आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि  गृहमंत्री अनिल देशमुख ने उन्हें हर महीने 100 करोड़ रुपए वसूली करने का लक्ष्य दिया था। साथ ही अलग-अलग संस्थानों से भी उगाही करने का निर्देश दिया था।

परमबीर सिंह की ओर से राज्य के गृहमंत्री अनिल देशमुख पर लगाए गए आरोपों के बाद शिवसेना और एनसीपी में टकराव चल रहा है। रविवार को सामना में संजय राउत ने देशमुख पर जमकर निशाना साधा है।

परमबीर सिंह ने कोर्ट का खटखटाया दरबाजा

इस बाबत मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर परमबीर सिंह ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर महाराष्ट्र के गृहमंत्री अनिल देशमुख के खिलाफ निष्पक्ष एवं स्वतंत्र सीबीआई जांच की मांग की, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई करने से इनकार कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने परमबीर सिंह को बॉम्बे हाईकोर्ट जाने को कहा।

Related Post

CS Upadhyay

तीन दशक पुराने ‘न्यायिक-भाषायी स्वतंत्रता अभियान’ को चंद्रशेखर ले आए हैं अंतिम द्वार पर

Posted by - September 14, 2022 0
देहारादून। ‘हिन्दी ‘और ‘ संघर्ष ‘ उनके ‘ रक्त ‘ एवम्  ‘ वंश ‘ में है। जिस वर्ष उनका जन्म हुआ,…
CM Dhami inaugurated the 'House of Himalayas' outlet

मुख्यमंत्री ने दिल्ली के उत्तराखंड निवास में किया ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ आउटलेट का उद्घाटन

Posted by - July 8, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने नई दिल्ली स्थित उत्तराखण्ड निवास परिसर में ‘हाउस ऑफ हिमालयाज’ के आउटलेट का…

कांथी सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद से हटाए गए सुवेंदु, बोले- राजनीतिक उद्देश्यों के लिए हटाया गया

Posted by - August 25, 2021 0
पश्चिम बंगाल में बीजेपी विधायक और विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष सुवेंदु अधिकारी को कांथी सहकारी बैंक के अध्यक्ष पद से…
Maharastra

महाराष्ट्र में कोरोना से जान गंवाने वाले 8 लोगों का एक ही चिता पर अंतिम संस्कार

Posted by - April 7, 2021 0
औरंगाबाद।  महाराष्ट्र के बीड जिले में कोविड-19 (covid 19) से जान गंवाने वाले आठ लोगों का अंतिम संस्कार एक ही…