Amit Shah

हरियाणा में कांगेस पर भड़के अमित शाह, बोले- बनिया का बेटा हूं, पाई-पाई का हिसाब लाया हूं

282 0

नारनौल। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने आरक्षण के मुद्दे पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा है कि हरियाणा कांग्रेस अगर सत्ता में आई तो पिछड़ा वर्ग का आरक्षण छीनकर मुस्लिमों को दे देगी। कांग्रेस कनार्टक में भी यही कर रही है और अब अगला निशाना हरियाणा है। शाह ने कहा कि भाजपा ने देश को पहली बार पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री दिया है।

केंद्रीय मंत्री अमित शाह (Amit Shah) मंगलवार को केंद्रीय विश्वविद्यालय महेंद्रगढ़ में पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। शाह ने कहा कि कांग्रेस के मंसूबों को हरियाणा में किसी भी सूरत में कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता बीसी समाज की रक्षा करेगा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने देश को पहली बार पिछड़ा वर्ग से प्रधानमंत्री दिया है। शाह ने कहा कि हरियाणा के जवान, किसान और खिलाड़ियाें की जितनी तारीफ की जाए कम है। हरियाणा के युवा सेना में जाते हैं। सबसे ज्यादा मेडल यहीं के धाकड़ युवा लाते हैं। देश का अन्न भंडार भरने वाला भी हरियाणा का किसान है। आज जिस भूमि पर मैं हूं इस भूमि की माताओं ने सबसे ज्यादा अनुपात में युवाओं को सेना में भेजने का काम किया है। दस में से सात मेडल यहां का युवा लेकर आता है।

amit shah

उन्होंने (Amit Shah) कहा कि हरियाणा की जनता ने वर्ष 2014 और वर्ष 2019 में दोनों बार कमल खिलाकर आशीर्वाद दिया और वर्ष 2024 में भी दिया। अब विधानसभा चुनाव में भी आशीर्वाद मिलेगा, यह मुझे पूरा विश्वास है। पिछड़ा वर्ग ने हमेशा भाजपा का साथ दिया है। भाजपा का कर्तव्य बनता है कि हम उससे काम ज्यादा आपके लिए करें। उन्होंने कहा कि हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने तीन निर्णय लिए हैं। क्रीमी लेयर की सीमा 6 से बढक़र 8 लाख किया है। 8 लाख में वेतन भी नहीं गिना जाएगा और कृषि से आय भी नहीं गिनी जाएगी। पंचायत में रिजर्वेशन बदलने का फैसला किया है। पंचायत में 8 प्रतिशत रिजर्वेशन आठ ग्रुप ए के लिए थी, अब ग्रुप डी के लिए 5 प्रतिशत शुरू हो जाएगा।

केन्द्रीय मंत्री शाह (Amit Shah) ने कहा कि गांव में लाल डोरे के भीतर मालिकाना हक देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना। पढ़ी-लिखी पंचायत देने वाला हरियाणा बना। पंचायत में महिलाओं को आरक्षण देने वाला पहला राज हरियाणा बना। इसी प्रकार पानी के नल कनेक्शन देने वाला पहला राज्य हरियाणा बना।

उन्होंने (Amit Shah)  कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि कांग्रेस की सरकार में भ्रष्टाचार और गुंडाराज बढ़ जाता है। हरियाणा में हुड्डा आते हैं तो बीसी की बात करते हैं, लेकिन कांग्रेस हमेशा ओबीसी व पिछड़े की विरोधी रही है। शाह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र हुड्डा को चैलेंज देते हुए कहा कि आजकल कांग्रेस वाले हिसाब मांग रहे हैं। मैं पाई-पाई का हिसाब लाया हूं। वे आंकड़ों के साथ मैदान में आएं। हमारे कार्यकर्ता राज्य की हर पंचायत में जाकर सरकार का हिसाब देंगे। कांग्रेस को भी अपने कुशासन और विकास न करने का हिसाब देना होगा।

उन्हाेंने (Amit Shah) कहा कि हरियाणा के दो सांसदों को जो बीसी समाज से आते हैं, उन्हें केंद्रीय मंत्री बनाने का काम केंद्र सरकार ने किया है। इससे पहले परिवारवादी पार्टियों ने पिछड़े और दलित समाज को आगे नहीं बढऩे दिया। भाजपा ने हरियाणा में पहली बार पिछड़े और गरीब परिवार से एक मुख्यमंत्री बनाया है।

Related Post

कोरोनावायरस

यूपी में बनेगा पुलिस एवं फॉरेंसिक विश्वविद्यालय, योगी कैबिनेट ने लगाई मुहर

Posted by - February 25, 2020 0
लखनऊ। यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को लोकभवन में कैबिनेट बैठक हुई। इस बैठक में 11…
Governor Gurmeet

राजभवन में होगा तीन दिवसीय वसंतोत्सव, दर्शकों के लिए होंगे कई आकर्षण: राज्यपाल

Posted by - February 20, 2023 0
देहरादून। राजभवन में तीन मार्च से तीन दिवसीय वसंतोत्सव (Vasantotsav ) का आयोजन किया जा रहा है। सोमवार को राजभवन…
CM Dhami inaugurated projects worth 85.14 crore rupees.

पिथौरागढ़ में मेडिकल कॉलेज, स्टेडियम और बस स्टेशन सहित अनेक विकास कार्य गतिमान:सीएम

Posted by - October 29, 2025 0
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने बुधवार को “अंतरराष्ट्रीय सहकारिता वर्ष 2025” के उपलक्ष्य में पिथौरागढ़ में आयोजित सहकारिता…