Remedisvir

भारत काे रेमडेसिविर की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी अमेरिकी कंपनी

722 0
वाशिंगटन । अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर (Remedesvir) दवा की उपलब्धता भारत में बढ़ाने के लिए कदम उठाने की घोषणा की है।  भारत में कोविड-19 से पीड़ित गंभीर रूप से बीमार वयस्कों और बच्चों में संदिग्ध या पुष्ट संक्रमण के मामलों में रेमडेसिविर (Remedesvir) के आपात इस्तेमाल की इजाजत है।

अमेरिका की बायोफार्मास्यूटिकल कंपनी ने कोविड-19 मरीजों के उपचार में इस्तेमाल की जाने वाली रेमडेसिविर दवा पर्याप्त संख्या में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। कंपनी ने कहा कि गिलियड भारतीय मरीजों की तत्काल मदद के लिए वेकलरी ( (Remedesvir)) की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी।

गिलियड साइंसेज की मुख्य वाणिज्यिक अधिकारी जोहाना मर्सीयर ने सोमवार को कहा, ‘भारत में हाल में कोविड-19 के मामलों में वृद्धि का लोगों पर बहुत बुरा असर पड़ा है और इसने स्वास्थ्य प्रणाली पर अप्रत्याशित दबाव पैदा किया है।’

कंपनी ने घोषणा की कि वह अपने स्वैच्छिक लाइसेंसिंग भागीदारों को तकनीकी सहायता प्रदान करेगी और नये स्थानीय उत्पादक कंपनियों को जोड़ने तथा रेमडेसिविर का उत्पादन तेजी से बढ़ाने के लिए सक्रिय दवा सामग्री (एपीआई) देने का समर्थन करेगी।

कंपनी ने कहा कि गिलियड भारतीय मरीजों की तत्काल मदद के लिए वेकलरी ( (Remedesvir)) की 450,000 शीशियां नि:शुल्क देगी। कंपनी ने कहा कि भारत में गिलियड की लाइसेंस आधारित कंपनियों ने रेमडेसिविर का उत्पादन बढ़ा दिया है।

गिलियड का स्वैच्छिक लाइसेंसिंग कार्यक्रम मई 2020 में लागू हुआ था और इसकी मदद से 60 से अधिक निम्न एवं मध्यम आय वाले देशों के 23 लाख से अधिक लोगों तक दवा की पहुंच सुनिश्चित हो पायी है।

Related Post

CM Dhami

पलायन रोकने के लिये बतायी प्रभावी चिंतन की जरूरत: सीएम धामी

Posted by - March 15, 2024 0
देहरादून। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने राज्य में पलायन रोकने के लिये प्रभावी चिंतन की आवश्यकता…
बायोप्सी से मुक्ति

ब्लड टेस्ट से मिलेगी बायोप्सी से मुक्ति, जल्द शुरू हो पाएगा मरीज का इलाज

Posted by - December 15, 2019 0
नई दिल्ली। कई बार हमारे शरीर में गंभीर बीमारियों के लक्षण दिखने लगते हैं। जैसे सिस्ट या कोई गांठ सीटी…
CM Dhami

सीएम धामी ने चिंतन शिविर का किया शुभारंभ, बोले- निकलेगा अमृत

Posted by - November 22, 2022 0
देहरादून। लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय अकादमी मसूरी में आज मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने तीन दिवसीय सशक्त उत्तराखंड…