PPE Kit Viral dance

बारात देखी तो झूमने लगा एंबुलेंस का ड्राइवर, PPE किट में किया शानदार डांस

1130 0
हल्द्वानी। आपने शादी-विवाह में शूट-बूट पहने लोगों को बैंड की धुन पर डांस (Ambulance driver dance in ppe kit) करते हुए देखा होगा लेकिन हल्द्वानी में पीपीई किट पहना एक व्यक्ति जब बारातियों के साथ नाचने लगा तो लोग देखते रह गए। इस व्यक्ति ने बैंड की धुन पर जोरदार डांस किया।

कोरोना ने सबको डरा रखा है। रंगारंग कार्यक्रम लगभग बंद हैं लेकिन हल्द्वानी में बारात निकली तो एंबुलेंस का ड्राइवर खुद को थिरकने से रोक नहीं पाया।

सोशल मीडिया में वायरल वीडियो हल्द्वानी का है। सोमवार देर रात सुशीला तिवारी अस्पताल के आगे से बारात गुजर रही थी। इस दौरानएक एंबुलेंस चालक बैंड की धुन पर अपने आप को थिरकने से रोक नहीं सका। एंबुलेंस से उतरकर ये ड्राइवर पीपीई किट पहने ही बैंड की धुन पर जमकर डांस करने लगा। बारात में पीपीई किट पहनकर एंबुलेंस चालक के डांस को देख सभी लोग हैरत में पड़ गए। हालांकि, बारात में शामिल लोगों ने पीपीई किट पहने एंबुलेंस चालक से दूरी भी बना ली।

एंबुलेंस चालक महेश ने बताया कि लगातार कोविड के मरीजों को अस्पताल लाने ले जाने का काम कर रहा है। अधिक काम करने के चलते तनाव में था। उसने बारात देखी तो अपने आप को रोक नहीं सका। अपने तनाव को दूर करने के लिए बैंड बाजे की धुन पर डांस करने लगा।

चालक महेश के मुताबिक डांस करने के बाद थोड़ा मन को हल्का लगा, इसीलिए उसने डांस किया। फिलहाल वायरल वीडियो की लोग जमकर सराहना कर रहे हैं। रात-दिन मरीजों को लाने ले जाने वाले एंबुलेंस चालक ने अगर अपनी थकान दूर करने के लिए बैंड बाजे की धुन पर डांस किया है तो यह सराहनीय कदम है।

Related Post

CM Dhami

घटी जीएसटी दरों पर सीएम धामी ने व्यापारियों और जनता से लिया फीडबैक

Posted by - September 26, 2025 0
देहारादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami)  ने शुक्रवार को देहरादून के पटेलनगर में ‘जीएसटी बचत उत्सव‘ (GST Bachat Utsav)…
Kailash Gahtodi

पुष्कर सिंह धामी के लिए विधायकी छोड़ने वाले कैलाश गहतोड़ी का निधन, सीएम ने जताया शोक

Posted by - May 3, 2024 0
देहरादून। भाजपा नेता कैलाश गहतोड़ी (Kailash Gahtodi) का शुक्रवार को सुबह निधन हो गया। देहरादून अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस…
CM Dhami

उत्तराखंड से निकली यूसीसी की गंगा देश के कोने-कोने तक जाएगी: सीएम धामी

Posted by - April 14, 2024 0
देहरादून/उधमसिंह नगर/खटिमा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने कहा कि उत्तराखंड…
CM Dhami and Nitin Nabin performed Ganga Aarti

ऋषिकेश में गंगा तट पर आध्यात्म और संस्कृति का संगम, सीएम धामी व नितिन नबीन ने की गंगा आरती

Posted by - May 29, 2026 0
ऋषिकेश। ऋषिकेश स्थित परमार्थ निकेतन में शुक्रवार को श्रद्धा, भक्ति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब…