Amba Prasad

विधायक को तोहफे में मिला घोड़ा, सवार होकर पहुंचीं विधानसभा

1526 0
रांची। विधायक अंबा प्रसाद (MLA Amba Prasad) घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। उन्हें ये घोड़ा वीमेंस डे पर तोहफे में मिला है। कर्नल रवि राठौर ने उनके आवास पर उन्हें घोड़ा भेंट किया।

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर विधायक अंबा प्रसाद अलग रंग और ढंग में दिखीं। बड़कागांव की विधायक घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं। अंतरराष्ट्रीय पोलो प्लेयर और अर्जुन अवार्ड से सम्मानित कर्नल रवि राठौर ने बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद को महिला दिवस के मौके पर सोमवार उनके आवास पर घोड़ा भेंट किया। महिला दिवस के मौके पर अंबा प्रसाद के धुर्वा स्थित आवास पर उन्होंने घोड़ा भेंट किया, जिसके बाद अंबा प्रसाद ने घोड़े की सवारी की और विधानसभा सत्र में शामिल होने पहुंची।

घोड़े पर सवार होकर विधानसभा पहुंचीं अंबा प्रसाद

इस मौके पर विधायक अंबा प्रसाद ने कहा कि पहले से वह घुड़सवारी करती आई हैं लेकिन झारखंड में घुड़सवारी का मौका मिला है, इससे वह खुश हैं।  उन्होंने कहा कि झारखंड में ऐसी सुविधा नहीं थी लेकिन वह कोशिश करेंगी कि ऐसी सुविधा महिलाओं के लिए हो सके और जो महिलाएं घुड़सवारी में रुचि रखती हैं, उन्हें इस तरह की स्पोर्ट्स मुहैया हो सके। उन्होंने महिला दिवस के मौके पर संदेश देते हुए कहा कि महिलाओं को अपनी शक्ति समझनी चाहिए और अपने सपनों को जीना चाहिए, उन्हें अपने सपनों को मारना नहीं चाहिए। अगर वह किसी चीज के लिए पैशनेट रहती हैं तो वह खुद उनके पास चल कर आ जाएंगी।

Related Post

Annapurna Bhawan

अन्नपूर्णा भवनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस कर रही योगी सरकार

Posted by - December 17, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) प्रदेश में खाद्यान्न आपूर्ति को बेहतर बनाने और भंडारण को सुरक्षित रखने के लिए…
Anandiben patel

UP Budget Session 2021: विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाषण के दौरान साढ़े सात मिनट के विलंब पर विपक्ष का सवाल

Posted by - February 23, 2021 0
लखनऊ। उत्तर प्रदेश विधानमंडल के बजट सत्र (UP Budget Session 2021) में विधान परिषद में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बजट…
Maha Kumbh

प्रदेश में पर्यटन का महत्वपूर्ण मंच बना महाकुंभ, 45 हजार से अधिक परिवारों को मिलेगा रोजगार

Posted by - November 2, 2024 0
प्रयागराज। उत्तर प्रदेश की योगी सरकार प्रदेश में पारम्परिक भारतीय मूल्यों और ‘अतिथि देवो भव:’ की संकल्पना पर पर्यटकों को…