Alyssa Healy

ऑस्ट्रेलिया की एलिसा हेली ने महेंद्र सिंह धोनी का तोड़ा ये रिकॉर्ड, बनाया नया कीर्तिमान

2394 0

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया महिला क्रिकेट टीम की विकेटकीपर एलिसा हेली ने टी-20 क्रिकेट में रविवार को नया कीर्तिमान बना दिया है। एलिसा हेली ने भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के टी-20 के एक रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया है। बता दें हेली ने धोनी के टी-20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को पवेलियन भेजने का नया रिकॉर्ड बनाया है।

ऑस्ट्रेलियाई महिला विकेटकीपर ने ब्रिस्बेन के मैदान पर न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की सीरीज के दूसरे टी-20 मुकाबले के दौरान इस कीर्तिमान को हासिल किया है। हेली के नाम अब टी-20 क्रिकेट (महिला और पुरुष मिलाकर) में सबसे ज्यादा खिलाड़ियों को आउट करने का रिकॉर्ड दर्ज हुआ है।

सिंगर हिमांशी खुराना कोरोना पॉजिटिव निकलीं,किसानों के प्रदर्शन में हुई थीं शामिल

हेली से पहले इस रिकॉर्ड पर पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का कब्जा था, जिन्होंने विकेटकीपर के तौर पर 91 खिलाड़ियों को पवेलियन का रास्ता दिखाया था। बता दें कि धोनी ने टी-20 मैचों में 98 बार भारत की नीली जर्सी पहनी है। वहीं, हेली ने 114 टी-20 मैचों में ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व किया है।

धोनी ने अगस्त में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। बता दें कि इस समय धोनी यूएई में जारी आईपीएल में व्यस्त हैं और चेन्नई सुपरकिंग्स की कप्तानी कर रहे हैं। चेन्नई ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से एक मैच में जीत दर्ज की है जबकि दो मैचों में टीम को हार का सामना करना पड़ा है।

Related Post

governor

बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन ने राज्यपाल से की शिष्टाचार भेंट

Posted by - May 25, 2022 0
देहरादून। राज्यपाल (Governor) लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से.नि.) से बुधवार को राजभवन में बैडमिंटन खिलाड़ी लक्ष्य सेन (Lakshya Sen) और…
CM Sai

सीएम साय ने 28 करोड़ रूपए से अधिक की लागत के 65 विकास कार्यों का किया लोकार्पण

Posted by - March 12, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने आज बालोद जिले में कृषक उन्नति योजना के आदान सहायता राशि वितरण…
CM Bhajan Lal

‘कांग्रेस ने हमेशा देश विरोध की ही बात की’, बोले मुख्यमंत्री भजन

Posted by - November 10, 2024 0
जयपुर। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा (CM Bhajanlal) का एक बयान इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में है। दरअसल, जम्मू-कश्मीर में…
बीबीएयू BBAU

बीबीएयू में आरक्षण नियमों का दुरुपयोग कर प्रोफेसर के नियुक्ति की शिकायत

Posted by - December 27, 2020 0
लखनऊ। बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर विश्वविद्यालय (BBAU) के प्रॉक्टर प्रो. बीबी मलिक की नियुक्ति में घपले की शिकायत हुई…