यूपी में मॉब लिंचिंग के साथ-साथ अब तो ‘पुलिस लिंचिंग’ – अखिलेश यादव

838 0

झांसी। उत्तर प्रदेश की कानून एवं व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए गुरुवार यानी आज सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने तंज किया कि यहां भाजपा के शासन में रामराज नहीं बल्कि ”नाथूराम राज” दिखाई दे रहा है।वह  पुष्पेन्द्र यादव के गांव पहुंचकर परिवार को सांत्वना देने के बाद पुलिस पर ही पुष्पेन्द्र की हत्या करने का आरोप लगाया है।

ये भी पढ़ें :-राहुल जैसे राजनेता जो नैतिक जिम्मेदारी लेते हैं, वे आजकी राजनीति में दुर्लभ ही मिलते हैं -अधीर रंजन 

आपको बता दें झांसी में मुठभेड़ में मारे गये पुष्पेन्द्र यादव नामक व्यक्ति की मौत की उच्च न्यायालय के किसी सेवारत न्यायाधीश से जांच की मांग दोहराते हुए उन्होंने संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उत्तर प्रदेश में मॉब लिंचिंग के साथ-साथ अब तो ”पुलिस लिंचिंग” भी होने लगी है।

ये भी पढ़ें :-आइएनएक्स मीडिया: मैंने सोचा कि आकर ईडी को दशहरे के लिए नमस्कार कह दूं -कार्ति 

जानकारी के मुताबिक उन्होंने आगे कहा “यह एनकाउंटर नहीं है, पुलिस ने पुष्पेन्द्र यादव की गोली मारकर हत्या की है। पुलिस अपने गुनाहों पर पर्दा डालने के लिए एनकाउंटर की झूठी कहानी बना रही है।” ये गांधी का देश है। यहां यह कैसा रामराज चलाया जा रहा है।  ये रामराज का भरोसा दिलाने वाले लोग देश की आत्मा को खत्म कर रहे हैं।

Related Post

Navdeep Rinwa

मतदाता सूची को मतदेय स्थल के अनुरूप बनाते हुए एक माह के भीतर त्रुटि रहित बनाया जाए: नवदीप रिणवा

Posted by - September 5, 2025 0
लखनऊ/अयोध्याः मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा (Navdeep Rinwa) ने अयोध्या जनपद के सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों को…
सुन्नी वक्फ बोर्ड

सुन्नी वक्फ बोर्ड अयोध्या फैसले पर दायर नहीं करेगा पुनर्विचार याचिका

Posted by - November 26, 2019 0
लखनऊ। अयोध्या फैसले पर सुन्नी वक्फ बोर्ड सुप्रीम कोर्ट में पुनर्विचार याचिका दायर नहीं करेगा। अयोध्या मामले में फैसला आने…
Katrina Kaif

बर्थडे स्पेशल: करोड़ों कमाने के बावजूद किराए के घर में रहती थीं कटरीना, जानें क्यों

Posted by - July 16, 2019 0
इंटरटेनमेंट डेस्क । बॉलीवुड अभिनेत्री कटरीना कैफ 16 जुलाई यानी आज अपना 36वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। कटरीना ने…