लहसुन

खाने का स्वाद बढ़ाने के साथ ही इन समस्याओं में खाली पेट लहसुन खाना बेहद लाभकारी

1093 0

हेल्थ डेस्क। मसालेदार खाने में बिना लहसुन के ही स्वाद की उम्मीद करना बेकार हैं, ये बात जहां तक खाना बनाने वाले सभी लोग इस बात से वाकिफ होते हैं। लेकिन ये लहसुन न सिर्फ खाने का ही स्वाद बढ़ता हैं बल्कि यह कई अन्य चीजों में भी काफी कामगार साबित होता हैं।  आयुर्वेद में लहसुन को औषधि बताया गया है और इसके कई चमत्कारिक गुणों का जिक्र किया गया है। कई घरेलू नुस्खों के तौर पर लहसुन का प्रयोग किया जाता है।

अगर आपके पेट में गैस हो रही है तो आप लहसुन को भूनकर खा सकते हैं, जिससे आपको तुरंत आराम मिल सकता है। लहसुन सर्दी-खांसी से लेकर फ्लू तक कई बीमारियों में बेहद लाभकारी होता है। तो आइए जानते हैं लहसुन ये फायदे….

पेट की समस्याओं में खाली पेट लहसुन खाने से बेहद राहत मिलती है। अक्सर आपने घरों में देखा होगा कि एसिडिटी की समस्या वाले लोगों को घी में भुना लहसून खाने की सलाह दी जाती है। आप लहसुन की कलियां खाली पेट खाते हैं तो आपका पाचन ठीक रहता है और कब्ज से लेकर गैस तक की कई समस्याओं से छुटकारा मिलता है।

संकट से गुजर रहे एमटीएनएल-बीएसएनएल कर्मचारियों ने की भूख हड़ताल

खाली पेट लहसुन खाने से भूख खुलती है और डाइजेशन एकदम ठीक रहता है। लहसुन में एंटीबैक्टीरियल और दर्द निवारक गुण होते हैं, ऐसे में अगर आप खाली पेट लहसुन की एक कली चबाते हैं तो आपको सर्दी-खांसी से लेकर वायरल तक का जोखिम कम रहता है। अगर आपके हाथ-पैरों में झनझनाहट होती है तो खाली पेट लहसुन खाने से आपको इससे आराम मिलेगा।

अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या है तो आप रोजाना खाली पेट लहसुन खाएं। दरअसल, लहसुन में ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने के गुण होते हैं। बीपी में लहसुन खाने से फायदा मिलता है, इसलिए आप सुबह खाली पेट लहसुन चबा सकते हैं। आपको हाई बीपी की समस्या में आराम मिलेगा।

लहसुन दिल से संबंधित समस्याओं के जोखिम को कम करता है। इसे खाने से खून का जमाव नहीं होता और दिल से संबंधित बीमारियों का खतरा कम रहता है। अगर आप दिल की बीमारियों से बचना चाहते हैं तो रोज सुबह लहसुन खाएं। आप शहद के मिश्रण के साथ लहसुन खा सकते हैं, इससे आपके ब्लड का सर्कुलेशन ठीक रहेगा।

Related Post

CM YOGI

केरल में CM योगी आदित्यनाथ बोले- UDF और LDF ने हमेशा केरल की जनता के ​साथ किया विश्वासघात

Posted by - April 1, 2021 0
लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath)  गुरुवार को केरल में भारतीय जनता पार्टी के चुनावी अभियान को धार…
Kagiso Rabada

दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगीसो रबाडा पहुंचे UAE, देखे यह फोटो

Posted by - September 1, 2020 0
दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेटर फैफ डुप्लेसी, लुंगी एनगिडी और कगीसो रबाडा 19 सितंबर से शुरू होने वाले इंडियन प्रीमियर लीग के…

4.50 लाख मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए कैबिनेट ने लिया बड़ा फैसला -पीएम

Posted by - November 7, 2019 0
शिमला। हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर मीट को पीएम नरेंद्र मोदी ने संबोधित करते हुए कहा कि…