Allahabad High Court

इलाहाबाद हाईकोर्ट में 12 अप्रैल से होगी मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई

793 0
प्रयागराज। इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court ) में 12 अप्रैल से एक बार फिर से वर्चुअल सुनवाई व्यवस्था लागू कर दी गई है। शुरुआत में मुकदमों को सुनने के लिए 25 अदालतें बैठेंगी। आवश्यकतानुसार विचाराधीन मुकदमों की संख्या को देखते हुए अदालतों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकेगी।
इलाहाबाद हाईकोर्ट (Allahabad High Court ) में 12 अप्रैल से मुकदमों की वर्चुअल सुनवाई होगी। कोरोना के बढते संक्रमण को देखते हुए कोविड-19 कमेटी ने यह फैसला लिया है। इसको लेकर कार्य योजना जारी कर दी गई है।

पहले से दाखिल मुकदमें अदालतों में सुनवाई के लिए पेश होंगे। अधिवक्ता, वादकारी व अधिवक्ता लिपिकों की परिसर में प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। मुकदमों का दाखिला शारीरिक रूप से एवं ई-मोड, दोनों तरीके से किया जाएगा। दाखिला परिसर से बाहर स्थित काउंटर पर शाम 4 बजे तक हो सकेगा।

परिसर के बाहर कार्यालय के काउंटरों पर स्टाफ की तैनाती रोस्टर से की जाएगी। निश्चित संख्या में मुकदमें कोर्ट में पेश होंगे। इसकी सूचना दी जाएगी। इसके लिए हेल्पलाइन 12 अप्रैल से क्रियाशील हो जाएगी। रजिस्ट्रार कंप्यूटर जरूरी कदम उठाएंगे।

वर्चुअल सुनवाई के दौरान इंटरनेट स्पीड सही रखने के लिए बीएसएनएल को आदेश दिए गए हैं। ताकि स्पीड के कारण सुनवाई प्रक्रिया में बाधा न उत्पन्न हो. परिसर का सैनिटाइजेशन समयानुसार होता रहेगा। 2 अप्रैल को जारी गाइडलाइंस में कोविड कमेटी की बैठक में विचार कर ये सुधार किए गए हैं। इसकी जानकारी निबंधक प्रोटोकॉल आशीष कुमार श्रीवास्तव ने दी है।

Related Post

भ्रष्टाचार जिनके जीन्स में हो, वे सामाजिक न्याय की लड़ाई नहीं लड़ सकते : सीएम योगी

Posted by - January 14, 2022 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा है कि वंशवाद, और परिवारवाद की राजनीति करने वाले सामाजिक न्याय के…
education

उप्र की व्यावसायिक और प्राविधिक शिक्षा के क्षेत्र में अभिनव पहल

Posted by - May 8, 2022 0
लखनऊ। व्यावसायिक ( Vocational) और प्राविधिक (technical education) शिक्षा के क्षेत्र में एक महत्वाकांक्षी पहल करते हुए उत्तर प्रदेश सरकार…
CM Yogi paid tribute to Om Prakash Rajbhar's mother on her first death anniversary

सम्राट सुहेलदेव का स्मारक भारत की विजय और विदेशी आक्रांताओं के लिए चुनौती का प्रतीक : सीएम योगी

Posted by - April 11, 2025 0
वाराणसी/लखनऊ : महाराज सुहेलदेव ने 1000 साल पहले विदेशी आक्रांता सालार मसूद को तीन लाख की सेना सहित पराजित कर…
bio energy projects

कम्प्रेस्ड बायोगैस तथा बायो डीजल के उत्पादन संयंत्रों की स्थापना हेतु 550 करोड़ रूपये के 12 प्रस्तावों को मिली स्वीकृति

Posted by - October 19, 2023 0
लखनऊ। यूपीनेडा के मुख्यालय में अपर मुख्य सचिव ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा स्रोत महेश कुमार गुप्ता की अध्यक्षता में गठित…