राहुल गांधी

नामांकन पत्र को लेकर उठाई गई सारी आपत्तियां खारिज, अमेठी से नहीं रद होगी राहुल की उम्मीदवारी

912 0

अमेठी। लोकसभा चुनाव 2019 में राहुल गांधी का दाखिल हलफनामा वैध पाया गया है। एक निर्दलीय प्रत्याशी ने आपत्ति की थी, जिसको लेकर आज सुनवाई में उसको खारिज कर दिया गया। राहुल गांधी के वकील के सी कौशिक ने सभी आरोपों का जवाब दिया। जिसके आधार पर अमेठी संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के रिटर्निंग अफसर ने आपत्तियों को खारिज करते हुए नामांकन वैध करार दिया।

ये भी पढ़ें :-लोकसभा चुनाव 2019: भाजपा नेता मनोज तिवारी के नामांकन में शामिल हुईं सिंगर सपना 

आपको बता दें अमेठी और केरल की वायनाड सीटों से उम्मीदवार कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की नागरिकता पर सवाल उठाते हुए एक निर्दलीय उम्मीदवार ने उनके हलफनामे को चुनौती दी थी। अमेठी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे उम्मीदवार धु्रवलाल के वकील रवि प्रकाश ने निर्वाचन अधिकारी के समक्ष राहुल गांधी की नागरिकता और शैक्षिक योग्यता को लेकर सवाल उठाया था और उनकी उम्मीदवारी को रद करने की मांग की थी।

ये भी पढ़ें :-जैसा बाप वैसा बेटा, अब इस पर हंसू या रोऊं – जया प्रदा 

जानकारी के मुताबिक सुनवाई के बाद बाहर निकले राहुल गांधी के वकील के सी कौशिक ने मीडिया से बातचीत में कहा कि राहुल गांधी भारत में पैदा हुए। उनके पास भारतीय पासपोर्ट है। उन्होंने कभी भी किसी अन्य देश की नागरिकता नहीं ली। कौशिक ने बताया कि मुझे नहीं पता कि रॉल विंची नाम का शख्स कौन है। उन्हें शैक्षणिक दस्तावेज दे दिए गए हैं। राहुल गांधी ने 1995 में कैंब्रिज विश्वविद्यालय से एम फिल की डिग्री ली है।

Related Post

CM Yogi

विपक्ष पर मुख्यमंत्री का तीखा प्रहार, पहले था पहचान का संकट, अब विकास और विश्वास का नया उत्तर प्रदेश

Posted by - March 18, 2026 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने अपने संबोधन में विपक्षी दलों पर जोरदार हमला बोलते हुए कहा कि 2017…
G-20

G-20 मेहमानों के सामने अद्भुत छटा बिखेरेंगे काशी के विश्व प्रसिद्ध घाट

Posted by - April 16, 2023 0
वाराणसी। काशी (Kashi) में उत्तरवाहिनी गंगा के किनारे अर्धचन्द्राकार घाट की ख्याति पूरे विश्व में है। दुनिया के समृद्ध और…
CM Yogi

एक भारत श्रेष्ठ भारत के स्वप्न दृष्टा थे महान शिक्षाविद और स्वतंत्रता संग्राम सेनानी डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी: सीएम योगी

Posted by - June 23, 2025 0
लखनऊ: भारत माता के महान सपूत भारतीय जनसंघ के संस्थापक, अध्यक्ष डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने 23 जून 1953 को…