Naveen Patnaik

नवीन पटनायक की कैबिनेट के सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा

539 0

ओडिशा: ओडिशा कैबिनेट (Odisha Cabinet) के सभी मंत्रियों ने एक बड़े फेरबदल से पहले इस्तीफा (Resigned) दे दिया है। सूत्रों के मुताबिक नए मंत्री रविवार को राजभवन में शपथ (Oath) ले सकते हैं। ब्रजराजनगर उपचुनाव (Brajarajnagar Byelection) में बीजू जनता दल (BJD) की भारी जीत और नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) सरकार के पांचवें कार्यकाल के तीन साल पूरे होने से राज्य मंत्रिमंडल (Odisha Cabinet) में संभावित फेरबदल की अटकलें तेज हो गई थी। बीजेडी ने पार्टी उम्मीदवार अलका मोहंती के प्रचार के लिए ब्रजराजनगर में लगभग एक दर्जन मंत्रियों और 25 से अधिक विधायकों को लगाया था।

सूत्रों के मुताबिक नेताओं ने वहां बहुत मेहनत की क्योंकि वे यह भी जानते थे कि फेरबदल के दौरान पार्टी नेतृत्व उनके काम पर विचार कर सकता है। विवादों में घिरे और राज्य सरकार को बदनाम करने वाले मंत्रियों को टीम से निकाले जाने की संभावना है। सूत्रों के मुताबिक सत्तारूढ़ दल 2024 के आम और विधानसभा चुनावों से पहले दो प्रमुख काम करने वाला है। एक तो मंत्री परिषद में फेरबदल और दूसरा पार्टी संगठन में बड़े पैमाने पर पुनर्गठन किया जा सकता है।

गोरखपुर एयरपोर्ट पहुंचे राष्ट्रपति, सीएम योगी ने किया स्वागत

चुने जाएंगे नए मंत्री

नया मंत्रिमंडल युवा और अनुभवी नेताओं का मेल होगा। सूत्रों के अनुसार, कुछ मंत्रियों को, जिन्हें हटाए जाने की संभावना है, उन्हें 2024 के आम चुनावों को ध्यान में रखते हुए प्रमुख संगठनात्मक प्रभार दिया जाएगा। सीएम नवीन पटनायक (Naveen Patnaik) की नई टीम के लिए नए चेहरों को 2024 के चुनावों को ध्यान में रखते हुए चुना जाएगा क्योंकि कुछ जिलों को कैबिनेट में अधिक प्रतिनिधित्व मिलने की संभावना है।

चुनावी रंजिश के चलते पूर्व प्रधान की बेरहमी से पीट-पीट कर हत्या

Related Post

CM Yogi pays tribute to Buddhist religious leader Bhadant Dnyaneshwar

बौद्ध धर्मगुरु भदंत ज्ञानेश्वर को सीएम योगी ने दी श्रद्धांजलि

Posted by - November 9, 2025 0
कुशीनगर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने रविवार को कुशीनगर स्थित म्यांमार बौद्ध विहार पहुंचकर बौद्ध धर्मगुरु अग्गमहापंडित भदंत ज्ञानेश्वर…
Painting being done on the boats of Sangam

संगम की नावों पर हो रही चित्रकारी, देगी श्रद्धालुओं को सुखद अनुभव और संदेश

Posted by - December 21, 2024 0
महाकुम्भनगर। प्रयागराज की पहचान पूरे विश्व में त्रिवेणी संगम से होती है और संगम की पहचान यहां तैरती नावों (Boats)…
LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार

LAC पर तनाव घटने से उछला शेयर बाजार, 519 अंकों की छलांग के साथ सेंसेक्स 35,430 पर बंद

Posted by - June 23, 2020 0
नई दिल्ली। चीन गलवान में पीछे हटने को तैयार हो गया है। सोमवार को हुई दोनों पक्षों की बातचीत सकारात्मक…

प्रधानमंत्री ने हाफिज का पाकिस्तान की राजनीति से जुड़ना बताया चिंताजनक

Posted by - November 14, 2018 0
सिंगापुर। प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को आसियान समिट में हिस्सा लेने सिंगापुर पहुंचे वहां उन्होंने अमेरिका के उपराष्ट्रपति माइक पेंस से…