Ek Ped Guru ke Naam

शिक्षकों के सम्मान में सभी वन प्रभाग लगाएंगे ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

185 0

लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने एक तरफ पौधरोपण महाभियान-2025 (Plantation Campaign) के अंतर्गत एक दिन में 36.21 करोड़ से अधिक पौध रोप कर नया रिकॉर्ड बनाया तो दूसरी तरफ इस वर्ष भी विशिष्ट वनों की स्थापना की गई। विशिष्ट वनों का आगाज एकलव्य वन के साथ प्रारंभ हुआ तो ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ (Ek Ped Guru ke Naam) के तहत विशिष्ट आयोजन भी होगा। गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को शिक्षक दिवस पर सभी वन प्रभागों में यह आयोजन किया जाएगा। राजधानी लखनऊ में कुकरैल में वन विभाग के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे।

योगी सरकार ने रचा इतिहास, 2025 में बनाया सर्वाधिक पौधरोपण का कीर्तिमान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने नया इतिहास रच दिया। ‘एक पेड़ मां के नाम 2.0’ थीम के अंतर्गत पौधरोपण महाभियान-2025 में पूरे प्रदेश में एक दिन (9 जुलाई, बुधवार) में 37,21,40,925 पौधरोपण हुए। यह सरकार द्वारा तय किए गए लक्ष्य 37 करोड़ से 21,40,925 अधिक रहा। सीएम योगी ने अयोध्या से अभियान का आगाज किया था। उन्होंने 9 जुलाई को ही आजमगढ़ और गोरखपुर में भी पौधरोपण किया था।

लखनऊ में कुकरैल, वाराणसी में बीएचयू में लगेगा ‘एक पेड़ गुरु के नाम’

लखनऊ के प्रभागीय वनाधिकारी सितांशु पांडेय ने बताया कि विशिष्ट वनों की श्रृंखला में शिक्षक दिवस पर लखनऊ के कुकरैल में पौधरोपण अभियान चलाया जाएगा। यहां स्मृति वाटिका में भारतीय वन सेवा के सेवानिवृत्त व वर्तमान अधिकारी पौधरोपण करेंगे। यहां अधिकारियों को स्मृति चिह्न के रूप में पौधे भी भेंट किए जाएंगे। वहीं वाराणसी की प्रभागीय वनाधिकारी स्वाति श्रीवास्तव ने बताया कि आईआईटी (बीएचयू) में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ 9Ek Ped Guru ke Naam) के तहत पौधरोपण होगा।

पौधरोपण महाभियान-2025 में लगाए गए विशिष्ट वन

पौधरोपण महाभियान-2025 के मिशन निदेशक दीपक कुमार ने बताया कि गुरु के सम्मान में 5 सितंबर को प्रदेश के सभी वन प्रभागों में ‘एक पेड़ गुरु के नाम’ (Ek Ped Guru ke Naam) लगाया जाएगा। इसे लेकर सभी वन प्रभागों में तैयारी पूरी हो गई है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी अनेक विशिष्ट वन स्थापित किए गए।

2025 में स्थापित किए गए विशिष्ट वन व अन्य कार्यक्रम

👉 एकलव्य वन
👉 ऑक्सी वन
👉 शक्ति वन
👉 त्रिवेणी वन
👉 अटल वन
👉 सहजन भंडारा
👉 गोपाल वन
👉 एकता वन
👉 पवित्र धारा पौधरोपण
👉 औद्योगिक इकाइयों द्वारा पौधरोपण
(संकल्प गोष्ठी व पौधरोपण)
👉 भाई-बहन पौधरोपण (रक्षाबंधन वाटिका)
👉 शौर्य/सिंदूर वन
👉 एक पेड़ गुरु के नाम

Related Post

Adheer ranjan Choudhary

बंगाल में सारे चुनाव सत्तारूढ़ पार्टी के पक्ष में होते हैं: अधीर रंजन चौधरी

Posted by - April 7, 2021 0
कोलकाता/नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के एक नेता के घर पर चार इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन…
msme

राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024: प्रदेश की इकाइयों के लिए सुनहरा अवसर, 13 मई तक करें आवेदन

Posted by - April 17, 2025 0
लखनऊ। भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSME) मंत्रालय ने “राष्ट्रीय एमएसएमई पुरस्कार-2024” के लिए आवेदन आमंत्रित किए…
UP Police

नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऑडियो और वीडियो, पुलिस की साख पर लगा बट्टा

Posted by - February 20, 2021 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अपनी छवि जनता के बीच अच्छी करने के लिए तरह-तरह…
Maha Kumbh 2025

महाकुम्भ पुलिस को गाइड करेगा ऐप, क्विक रिस्पॉन्स में होगा मददगार

Posted by - December 19, 2024 0
महाकुम्भनगर। महाकुम्भ-2025 (Maha Kumbh) के प्रारंभ होने की घड़ी नजदीक आते ही योगी सरकार ने महाकुम्भ के महाआयोजन को लेकर…