CM YOGI

अलीगढ़ शराब कांड: CM Yogi की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए आबकारी आयुक्त

1141 0

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi ) ने अलीगढ़ शराब कांड (Liquor Case ) मामले में सोमवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए आबकारी आयुक्त पी. गुरुप्रसाद को हटा दिया। उनकी जगह प्रतिनियुक्ति से वापस लौटे वरिष्ठ आईएएस अधिकारी रिग्जियान सैंफिल को प्रदेश का नया आबकारी आयुक्त बनाया गया है।

अपर मुख्य सचिव नियुक्ति मुकुल सिंहल ने नवनियुक्त आबकारी आयुक्त रिग्जियान सैम्फिल को तत्काल प्रयागराज जाकर पदभार संभालने का निर्देश दिया है।

गौरतलब है कि अलीगढ़ में जहरीली शराब (Liquor Case ) से अब तक करीब 80 लोगों की मौत होने की खबर मिल रही है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक 25 लोगों के मरने की ही पुष्टि की है। इस मामले में अब तक 13 पुलिस कर्मी और आधा दर्जन से अधिक आबकारी विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों को निलंबित किया जा चुका है।

Related Post

AK Sharma

स्वच्छता अभियान को केवल सरकारी नहीं बल्कि जनआंदोलन के रूप में अपनाएं: एके शर्मा

Posted by - October 10, 2025 0
लखनऊ: नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने आज जनपद संभल में आयोजित भव्य कल्कि महोत्सव/विकासोत्सव 2025…
cm yogi

धर्म की वास्तविक प्रेरणा और भगवान की दिव्य वाणी है श्रीमद्भगवदगीताः सीएम योगी

Posted by - November 23, 2025 0
लखनऊ:  मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि श्रीमद्भगवदगीता के 18 अध्यायों के 700 श्लोक को भारत का हर…