आलिया भट्ट

शादी की खबरों पर बोलीं आलिया भट्ट – इन खबरों से होता है मेरा एंटरटेनमेंट

864 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट और रणबीर कपूर अपकमिंग मूवी ‘ब्रह्मास्त्र’ में साथ नजर आने वाले हैं। इसी बीच दोनों का रिलेशन भी दर्शकों के बीच चर्चा का विषय बना रहता है। कई मौकों पर दोनों को साथ भी देखा जाता है।

शादी को लेकर अफवाहों को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मनोरंजक बताया

शादी को लेकर अफवाहों को एक्ट्रेस आलिया भट्ट ने मनोरंजक बताया है। खबरों की मानें तो आलिया-रणबीर की शादी दिसंबर में होने वाली है। बीते दिनों रणबीर के कज़न अरमान जैन की शादी में आलिया को रणबीर और उनकी मां नीतू सिंह के साथ स्पॉट किया गया था। शादी में शामिल होने के बाद से दोनों एक्टर्स की शादी के चर्चे ने तूल पकड़ी है।

https://www.instagram.com/p/B8LEc9gBYOa/?utm_source=ig_web_copy_link

शादी की खबरों को लेकर आलिया बोलीं कि मैं इन सब खबरों को लेकर श्योर नहीं हूं। मुझे लगता है कि हर तीन महीने में मेरी शादी की नईं खबरें सामने आती हैं। मुझे ये सब बहुत एंटरटेनिंग लगता है। ये सब मुझे सिर्फ और सिर्फ एंटरटेन करती हैं और मैं इन्हें गंभीरता से नहीं लेती।

 उन्हें तय करना है कि वे एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते हैं या नहीं

एक्ट्रेस ने बताया कि लोगों के बीच जितनी भी अफवाहें हैं। वे सभी उन्हें सिर्फ मनोरंजक लगती हैं। इस विषय पर महेश भट्ट भी साफ तौर पर कह चुके हैं कि उन्हें मालूम है कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं। फिल्ममेकर ने कहा कि दोनों एक-दूसरे से प्यार करते हैं और जरूरी नहीं कि सबको इस बारे में सब पता हो। रणबीर व्यक्तिगत तौर पर बहुत अच्छे हैं। इस रिश्ते को एक दिशा देना दोनों का काम है। उन्हें तय करना है कि वे एक-दूसरे के साथ शादी करना चाहते हैं या नहीं।

Related Post

Petrol-Diesel prices

पेट्रोल-डीजल के लगातार पांचवें दिन बढ़े दाम, जानें क्या है नई कीमत?

Posted by - June 11, 2020 0
नई दिल्ली। देश में गुरुवार को लगातार पांचवें दिन पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ी हैं। बीते पांच दिनों में तेल की…
शरद पवार

मोदी के पास नहीं है परिवार, इसलिए दूसरों के घरों में करते हैं ताक-झांक : पवार

Posted by - April 17, 2019 0
मुंबई। लोकसभा चुनाव 2019 में राजनीतिक पार्टियों के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। इस रेस में राष्ट्रवादी कांग्रेस…
पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

झूलन गोस्‍वामी से मुलाकात के बाद इस पाकिस्‍तानी खिलाड़ी की बदली जिंदगी

Posted by - June 29, 2020 0
नई दिल्ली। पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की स्‍टार गेंदबाज कैनत इम्तियाज अपने खेल के साथ साथ अपनी खूबसूरती के कारण…