ALIYA BHATT
अभिनेत्री आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह एक स्वीमिंग पूल में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट की ओर से इंस्टाग्राम पर पोस्ट किए गए फोटो में वह एक पूल में पानी के अंदर तैरती दिखाई दे रही हैं।
‘RRR’ में कैमियो में नहीं बल्कि अहम रोल में नजर आएंगी आलिया !
इस तस्वीर में आलिया भट्ट(Aliya Bhatt) बिकिनी में नजर आ रही हैं। आलिया भट्ट (Aliya Bhatt) ने इस फोटो को पोस्ट करते हुए लिखा कि यह उनका सबसे शानदार दिन था।
अभिनेत्री जल्द ही संजय लीला भंसाली की गंगूबाई काठियावाड़ी में दिखाई देंगी। इसके अलावा वह शैफाली शाह और विजय वर्मा के साथ फिल्म ‘डार्लिंग्स’ में नजर आने वाले हैं। इस फिल्म को आलिया प्रोड्युस भी कर रही हैं।
अभिनेत्री वर्तमान में ‘ब्रह्मास्त्र’ पर भी काम कर रही हैं, जिसकी शूटिंग महामारी के कारण के कारण अटक गई थी। अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिनेता रणबीर कपूर और अमिताभ बच्चन भी हैं।
