KANGANA RANOUT

कंगना की खरी-खरी : साधुओं और स्त्री का अपमान करने वाले का पतन निश्चित

923 0

मुंबई।  महाराष्ट्र में चल रहे ‘लेटर बम’ को लेकर कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने महाराष्ट्र सरकार पर तंज कसा है. कंगना (Kangana Ranaut) ने ट्वीट किया,’जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है। ‘अपने ट्वीट में उन्होंने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, सीएम उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और शिव सेना सांसद संजय राउत को टैग किया है।

आलिया भट्ट अंडर वाटर स्विमिंग करती दिखीं, फोटो हो रही है वायरल

महाराष्ट्र में फूटे ‘लेटर बम’ को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत (Kangana Ranaut) ने उद्धव सरकार पर तंज कसा है। कंगना रनौत ने पालघर में जिन साधुओं की हत्या हुई थी, उनकी तस्वीर को ट्वीट करते हुए महाराष्ट्र सरकार को खरी-खरी सुनाई है।

अपने ट्वीट में उन्होंने मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह, सीएम उद्धव ठाकरे, गृह मंत्री अनिल देशमुख और शिवसेना सांसद संजय राउत को टैग किया है।

कंगना (Kangana Ranaut)  ने ट्वीट किया, ‘जो साधुओं की हत्या और स्त्री का अपमान करे उसका पतन निश्चित है।’

बता दें कि मुंबई पुलिस के पूर्व कमिश्नर परमबीर सिंह ने सीएम उद्धव ठाकरे को चिट्ठी लिखकर गृह मंत्री अनिल देशमुख पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सचिन वाजे को अनिल देशमुख ने उगाही करने के लिए कहा था। हालांकि, गृह मंत्री देशमुख ने अपने ऊपर लगे सभी आरोपों को बेबुनियाद और निराधार बताया है।

क्या है मामला

गौरतलब है कि 25 फरवरी को अंबानी की एंटीलिया इमारत के बाहर एक लावारिस एसयूवी मिली थी, जिसमें जिलेटिन की 20 छड़ें बरामद हुईं। आरोप है कि एसयूवी में वाजे ने ही जिलेटिन रखा था। इन्हीं आरोपों के सिलसिले में वाजे एनआईए और महाराष्ट्र आतंकवाद विरोधी दस्ते (एटीएस) की जांच के घेरे में है। इस घटना के बाद पांच मार्च को ठाणे के व्यापारी मनसुख हिरेन की मौत हो गई थी।

Related Post

Neha Kakkar's song is fast becoming viral

नेहा कक्कड़ का यह गाना तेजी से हो रहा है वायरल, सुनिए इस गाने की लाइन               

Posted by - September 1, 2020 0
नेहा कक्कड़ सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। हाल ही में उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की।…
शिकारा

‘शिकारा’ का ट्रेलर देख इमोशनल हुए फैंस, फिल्म में दिखेगा कश्मीरी पंडितों का दर्द

Posted by - January 7, 2020 0
नई दिल्ली। इस फिल्म का सभी को बेसब्री से इंतजार था ऐसे में ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर…

‘मुददा ३७० जे एंड के’ – राकेश सावंत का एक दमदार प्रयास (न्यूज हेल्पलाइन रिव्यू – रेटिंग- ३.५ )

Posted by - December 13, 2019 0
आर्टिकल ३७० एक ऐसा मौज़ू है जिसे सिनेमा के माध्यम से दर्शाना एक बहोत ही कठिन और ज़िम्मेदारी का काम…