गंगूबाई काठियावाड़ी

गंगूबाई काठियावाड़ी से आलिया भट्ट का फर्स्ट लुक रिलीज

1314 0

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री आलिया भट्ट की आने वाली ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का फर्स्ट लुक पोस्ट रिलीज हो गया है। पोस्टर में आलिया भट्ट को पहचान पाना काफी मुश्किल सा लग रहा है। पोस्टर में आलिया का अब तक का सबसे अलग लुक देखने को मिल रहा है। इससे अंदाजा लगया जा सकता है कि इस फिल्म में आलिया का किरदार भी अब तक से सभी किरदारों से काफी जुदा साबित होने वाला है।

https://www.instagram.com/p/B7U1CVqlAmr/?utm_source=ig_web_copy_link

इस फिल्म से आलिया भट्ट के दो लुक सामने आए हैं। एक फोटो में आलिया का पूरा लुक दिख रहा है तो वहीं दूसरे में आलिया के लुक का क्लोजअप है। सोशल मीडिया पर उनके इन लुक को काफी पसंद किया जा रहा है। इस फिल्म को संजय लीला भंसाली डायरेक्ट कर रहे है। बता दें कि आलिया और संजय लीला भंसाली की ये पहली फिल्म है।

https://www.instagram.com/p/B7U0140lyBR/?utm_source=ig_web_copy_link

इससे पहले खबरें थी कि भंसाली आलिया और सलमान खान के साथ फिल्म ‘इंशाअल्लाह’ बनाने वाले थे, लेकिन फिर सलमान खान डेट्स की वजह से इस फिल्म से अलग हो गए। इसके बाद भंसाली ने आलिया के साथ ‘गंगुबाई’ बनाने का फैसला लिया है। आलिया ने पिछले साल दिसंबर के एंड में फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी थी। फिल्म इसी साल 11 सितंबर को रिलीज होगी।

Related Post

शाहरुख की चुप्पी पर सवाल

CAA पर शाहरुख की चुप्पी पर उठे सवाल, प्र‍ियंका चोपड़ा छात्रों के साथ हिंसा की निंदा

Posted by - December 19, 2019 0
मुंबई। नागरिकता संशोधन कानून को लेकर पूरे भारत में हाहाकार मचा हुआ है। इसके विरोध में अलग-अलग राज्यों के लोग…

बर्थडे स्पेशल: फिल्म दाग से पर्दे पर कदम रखने वाले कादर साहब का बेहद गरीबी से गुजरा बचपन

Posted by - October 22, 2019 0
बॉलीवुड डेस्क। दिग्गज कलाकार कादर खान का आज जन्मदिन है। 1973 में फिल्म दाग से पर्दे पर कदम रखने वाले…
Richa Chadha

मैडम चीफ मिनिस्टर में दमदार किरदार में दिखीं ऋचा चड्ढा, ट्रेलर रिलीज

Posted by - January 6, 2021 0
मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री ऋचा चड्ढा (Richa Chadha) की फिल्म मैडम चीफ मिनिस्टर का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हो गया है।…