अलकायदा आतंकी केस: ATS ने खदरा के तीन युवकों से की पूछताछ

600 0

लखनऊ। अलकायदा आतंकियों (Al Qaeda terrorist) के मामले में जांच कर रही यूपी एटीएस (ATS) ने रविवार राजधानी के हसनगंज थाना क्षेत्र स्थित खदरा के तीन युवकों से काफी देर तक पूछताछ की।

इन तीनों को एटीएस (ATS) ने मुख्यालय में बुलवाया था। करीब चार घंटे तक हुई पूछताछ में इनसे मिनहाज से सम्पर्क और उसके पास मिली पिस्टल के बारे में सवाल जवाब किये जाते रहे। इसके बाद तीनों को शहर से बाहर न जाने की चेतावनी देकर जाने दिया गया। ये तीनों युवक मिनहाज की दुकान पर अक्सर बैठते थे।

बताया जा रहा है कि अलकायदा आतंकी मिनहाज की कॉल डिटेल में इन तीन युवकों की भी तीन-चार बार बात होने की जानकारी मिली है। पहले ये लोग शक के दायरे में नहीं थे, लेकिन जब चार दिन बाद कॉल डिटेल के आधार पर एटीएस ने सबसे सम्पर्क करना शुरू किया तो सामने आया कि मिनहाज की गिरफ्तारी के बाद से ही इन तीनों के मोबाइल स्विच आॅफ है। इसके अलावा गिरफ्तारी के बाद इनकी लोकेशन दुबग्गा के पास भी मिली थी। इस पर एटीएस ने कॉल डिटेल से इनके घर वालों का पता कर तीनों से सम्पर्क किया। फिर इन्हें एटीएस  मुख्यालय बुलाया।

एटीएस के बुलाने पर रविवार को तीनों रविवार को एटीएस मुख्यालय पहुंचे। पूछताछ के दौरान तीनों युवक मिनहाज के साथ आतंकी गतिविधियों में लिप्त होने से इनकार करते रहे। एटीएस को भी उनके खिलाफ सुबूत हाथ नहीं लगे। इन लोगों ने बताया कि डर की वजह से उन लोगों ने मोबाइल बंद कर लिये थे लेकिन वह लोग घर पर ही रहे और भागे नहीं। एटीएस के एक अधिकारी ने बताया कि इसमें एक युवक वर्कशाप, दो एक निजी कम्पनी में काम करते हैं। ये लोग खदरा में मिनहाज की दुकान से बैट्री खरीदने के दौरान उसके सम्पर्क में आये थे और अपने परिचितों को बैट्री दिलाने के लिये ही कभी-कभी उसे फोन कर लेते थे।

Related Post

green energy

ग्रीनरी और ग्रीन एनर्जी के क्षेत्र में यूपी को रोल मॉडल बना रही योगी सरकार

Posted by - April 22, 2025 0
लखनऊ । ग्लोबल वार्मिंग के नाते मौसम में लगातार आ रहा अप्रत्याशित बदलाव देश और दुनिया के लिए वर्तमान में…
cm yogi

‘महाभारत के रिश्ते’ अब वसूली के लिए निकलेंगे तो जेल जाएंगेः योगी

Posted by - January 12, 2026 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि स्वामी विवेकानंद ने भारत की सनातन संस्कृति, आध्यात्मिक चेतना को वैश्विक…

प्रियंका गांधी ने महिलाओं के लिए जारी किया घोषणापत्र, छात्राओं को स्मार्टफोन-स्कूटी देने का वादा

Posted by - November 1, 2021 0
नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनावों के लिए महिलाओं को साधने के लिए कांग्रेस ने…
Durga Shankar Mishra

दुर्गा शंकर मिश्र ने नवनियुक्त अधिकारियों का किया मार्गदर्शन, बताए सफलता के मंत्र

Posted by - May 22, 2023 0
लखनऊ। नगरीय प्रशिक्षण एवं शोध संस्थान द्वारा नवनियुक्त उत्तर प्रदेश पालिका (केन्द्रीयित) सेवा के अधिशासी अधिकारी/सहायक नगर आयुक्त, सहायक अभियंता…
AK Sharma

प्रधानमंत्री के प्रयासों से वैश्विक व्यापार के क्षेत्र में भारत की स्थिति में हुआ व्यापक सुधार: एके शर्मा

Posted by - September 11, 2024 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा (AK Sharma) ने पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत प्रदेश में…