Prof. Vinay Kumar Pathak

एकेटीयू केजीएमयू के साथ मिलकर तैयार कर रहा है कोरोना से बचाव का मैटेरियल

907 0

लखनऊ। डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय से सम्बद्ध संस्थानों के विद्यार्थियों को कोरोना वायरस से बचाव के लिए सरल मोबाइल सन्देश, ई-मेल एवं सोशल मीडिया के माध्यम से जागरुक करने का कार्य किया जाएगा।

एकेटीयू के लगभग 1.68 विद्यार्थियों को सीधे उनके मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पर उपलब्ध करवाया जाएगा

यह जानकारी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. विनय कुमार पाठक ने दी। उन्होंने बताया कि एकेटीयू केजीएमयू के चिकित्सकों के साथ मिलकर कोरोना वायरस से बचाव के लिए मैटेरियल तैयार कर रहा है, जिसे विश्वविद्यालय के लगभग 1.68 विद्यार्थियों को सीधे उनके मोबाइल नंबर एवं ई-मेल पर उपलब्ध करवाया जाएगा।

देश के टॉप 10 स्मार्ट सिटी में यूपी के चार शहर शामिल : आशुतोष टण्डन

घर बैठे प्रभावशाली हैण्ड सेनेटाइजर और मास्क बनाने का  सिखाएगा तरीका

उन्होंने बताया कि विवि के घटक संस्थान आईईटी, लखनऊ के केमिकल इंजीनियरिंग एवं बायोटेक्नोलॉजी विभाग के आचार्यों द्वारा घर पर आसानी से प्रभावशाली हैण्ड सेनेटाइजर और मास्क बनाने के बारे में वीडियो के माध्यम से विवि के छात्र-छात्राओं को बताया जायेगा।

प्रदेश के कम से कम 756 गांवों तक कोरोना वायरस एक प्रति जागरूकता सम्बन्धी सूचना आसानी से पहुंचाई जा सकेगी

विश्वविद्यालय के कुलसचिव नन्द लाल सिंह ने सम्बद्ध संस्थानों से आवाहन किया है कि संस्थानों ने जिन-जिन गांवों को गोद लिया है। उन गांवों में लोगों को कोरोना वायरस से बचाव के सम्बन्ध में जागरुक करने के लिए अपने स्तर से प्रयास करें। उन्होंने कहा है कि विवि से प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों के 756 संस्थान सम्बद्ध हैं ऐसे में प्रदेश के कम से कम 756 गांवों तक कोरोना वायरस एक प्रति जागरूकता सम्बन्धी सूचना आसानी से पहुंचाई जा सकेगी। उन्होंने बताया कि विवि के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जागरुक करने के लिए विवि द्वारा विवि परिसर में कई स्थानों पर कोरोना वाइरस से बचाव से सम्बन्धित पोस्टर लगाये गये हैं।

22 मार्च तक एकेटीयू की स्टूडेंट सेल रहेंगी बंद

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजीव कुमार ने बताया है कि विवि की स्टूडेंट सेल कोरोना वायरस से बचाव के लिए विवि के लखनऊ एवं नोएडा परिसर स्थित स्टूडेंट सेल 22 मार्च तक बंद रहेंगी। उन्होंने ने बताया कि ऑनलाइन माध्यम से छात्र-छात्राओं की समस्याओं का निराकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी छात्र एवं छात्रा को कोई भी समस्या है तो वह student.help@aktu.ac.in एवं student.query@aktu.ac.in पर मेल के माध्यम से सूचित करें। इन ई-मेल्स पर प्राप्त होने वाले आवेदनों पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी।

Related Post

CM Vishnu Dev Sai

मुख्यमंत्री साय ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण

Posted by - September 8, 2024 0
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Sai) ने ’’एक पेड़ मां के नाम’’ अभियान के तहत किया वृक्षारोपण। मुख्यमंत्री विष्णु…

राजीव गांधी खेलरत्न पुरस्कार का नाम बदला, अब ‘हॉकी के जादूगर’ ध्यानचंद के नाम से जाना जाएगा

Posted by - August 6, 2021 0
केंद्र सरकार ने खेल रत्न पुरस्कार का नाम बदल दिया है। अब इसे मेजर ध्यानचंद खेल रत्न पुरस्कार के नाम…
Samrat Choudhry

विधानसभा में मर्यादा भूले नीतीश के मंत्री,तेजस्वी बोलें- कैसे कैसे लोग मंत्री बन गए हैं

Posted by - March 17, 2021 0
पटना। बिहार विधानसभा में बुधवार को राज्य के पंचायती राज मंत्री सम्राट चौधरी (Minister Samrt Chaudhary) और विधानसभा अध्यक्ष विजय…
CM Dhami

विकास और विरासत के बल पर केदारनाथ सीट पर जीतेगी भाजपा: मुख्यमंत्री

Posted by - October 28, 2024 0
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी (CM Dhami) ने उखीमठ-रुद्रप्रयाग पहुंचकर केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव में भाजपा उम्मीदवार आशा नौटियाल का नामांकन…
CM Yogi

मिशन रोजगार के तहत 1395 लोगों के सपने होंगे साकार

Posted by - December 18, 2022 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) माध्यमिक विद्यालयों में नवनियुक्त प्रवक्ता व सहायक अध्यापकों को रविवार को नियुक्ति पत्र देंगे।…