Maulana ali jauhar university

मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए अखिलेश करेंगे साइकिल रैली

1127 0

रामपुर । सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) 12 मार्च को रामपुर आएंगे। यहां वह  मोहम्मद अली जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए साइकिल रैली करेंगे। इसके लिए सपा कार्यकर्ताओं ने तैयारियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है।

उत्तर प्रदेश में 2022 में चुनाव होने वाले हैं। चुनाव नजदीक आने के साथ ही राजनैतिक दल अपनी गोटियां बिछाने में लग गए हैं। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव 12 मार्च को जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए रामपुर से साइकिल रैली का आगाज करेंगे। इस साइकिल रैली में अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) खुद भी साइकिल चलाएंगे।

अखिलेश 12 को करेंगे साइकिल रैली
जनपद रामपुर के मौजूदा सांसद आजम खान सपा के कद्दावर नेता भी हैं। उन पर अब तक 100 से ज्यादा मुकदमे दर्ज हो चुके हैं। साथ ही साथ उनकी जौहर यूनिवर्सिटी पर भी शासन स्तर से शिकंजा कसता जा रहा है। इस यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव रामपुर से 12 मार्च को साइकिल रैली का आगाज करेंगे।  इससे पहले 22 जनवरी को अखिलेश यादव रामपुर पहुंचे थे। यहां वह आजम खान की पत्नी ताजीन फातमा से मिले थे। उन्होंने रामपुर में प्रेस वार्ता भी की थी।
प्रेस वार्ता के दौरान उन्होंने कहा था कि आजम खान की जौहर यूनिवर्सिटी को बचाने के लिए वह सब कुछ करेंगे। यदि साइकिल रैली भी निकालनी पड़ी तो वह भी निकालेंगे। अपने उसी वादे को पूरा करने के लिए अखिलेश यादव 12 मार्च को रामपुर से साइकिल रैली का आगाज करेंगे।

2022 में समाजवादी पार्टी की सरकार लानी है

इस संबंध में समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष अखिलेश कुमार ने बताया कि 12 मार्च को रामपुर का प्रोग्राम है। उससे पहले 10 और 11 मार्च को मुरादाबाद मंडल में अखिलेश यादव का कार्यक्रम है। 12 को वे हमसफर रिसोर्ट आएंगे। यहां प्रेसवार्ता के बाद जनसभा होगी. साइकिल रैली का आयोजन भी किया जाएगा। यह ग्राउंड जौहर यूनिवर्सिटी के बराबर है। उन्होंने कहा कि हमारा मिशन 2022 है। हमें दोबारा समाजवादी पार्टी की सरकार लानी है। यूनिवर्सिटी को भी बचाना है।  इसीलिए यहां से साइकिल रैली की शुरुआत की जाएगी।

Related Post

CM Yogi and Rajnath Singh visited and worshipped Hanumangarhi and Ramlala.

राम दरबार में आरती के बाद श्रद्धालुओं का अभिवादन, जय श्रीराम से गूंजा परिसर

Posted by - December 31, 2025 0
अयोध्या। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (Rajnath Singh) ने बुधवार को हनुमानगढ़ी (Hanumangarhi) पहुंचकर संकट…
No Helmet-No Fuel

‘नो हेलमेट, नो फ्यूल’: जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए योगी सरकार की बड़ी पहल

Posted by - August 31, 2025 0
लखनऊ: योगी सरकार (Yogi Government) ने उत्तर प्रदेश में जीवन रक्षा, सबकी सुरक्षा के लिए बड़ी पहल की है। प्रदेशवासियों…
AK Sharma

नगर विकास मंत्री ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को दी नववर्ष की हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई

Posted by - December 31, 2023 0
लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा (AK Sharma) ने सभी देशवासी एवं प्रदेशवासियों को नववर्ष (New…