अखिलेश यादव

‘प्रधानजी देशवासियों का भरोसा खोकर दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमटे’ -अखिलेश

1010 0

लखनऊ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने बिना नाम लिए पीएम पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि ‘प्रधान जी सवा सौ करोड़ देशवासियों का भरोसा खोकर बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गए हैं।’

ये भी पढ़ें :-सुनंदा पुष्कर मौत मामला: शशि थरूर को देश से बाहर जाने की कोर्ट ने दी अनुमति 

उन्होंने आज यानी मंगलवार को एक ट्वीट के माध्यम से लिखा, “‘विकास’ पूछ रहा है. प्रधान जी का शर्मनाक भाषण सुना क्या? ‘सवा सौ करोड़’ देशवासियों का भरोसा खोकर अब वो बंगाल के 40 विधायकों के तथाकथित दल-बदल के अनैतिक भरोसे तक सिमट गये हैं। ये वो नहीं काले धन की मानसिकता बोल रही है। इसके लिए उन पर 72 घंटे नहीं बल्कि 72 साल का बैन लगना चाहिए।”

ये भी पढ़ें :-कांग्रेस ने डरा-धमका कर अपनी पार्टी में शामिल किया मेरा प्रत्याशी -मायावती 

जानकारी के मुताबिक अखिलेश ने लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए आजमगढ़ को चुना. इस सीट पर अखिलेश यादव का मुकाबला बीजेपी के उम्मीदवार और भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ‘निरहुआ’ से है। आजमगढ़ से पिछली बार अखिलेश यादव के पिता मुलायम सिंह यादव जीते थे, मुलायम सिंह यादव इस बार फिर मैनपुरी लौट गए हैं।

Related Post

अब आयुर्वेदिक डॉक्टर भी लिखा सकते हैं एलौपैथिक दवाएं, तीरथ सरकार ने दी अनुमति, IMA बिफरा

Posted by - June 21, 2021 0
उत्तराखंड की तीरथ सरकार ने सोमवार को आयुर्वेदिक डॉक्टरों को आपात स्तिथि में एलौपैथिक दवाएं लिखने की इजाजत दे दी…

किसान आंदोलन दबाने के लिए देशभक्ति का सहारा! भाजपा निकालेगी 14 दिन की तिरंगा यात्रा

Posted by - August 1, 2021 0
केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए नए कृषि कानून के विरोध में किसानों का आंदोलन दिल्ली के विभिन्न बॉर्डरों पर…
रवि किशन

झारखंड विधानसभा चुनाव में रवि किशन ने भोजपुरी का लगाया तड़का, किया रोड शो

Posted by - November 24, 2019 0
गढ़वा। बीजेपी प्रत्याशी भानु प्रताप शाही के पक्ष में आयोजित चुनावी सभा को बीजेपी सांसद सह भोजपुरी सिने अभिनेता रवि…
CM Yogi paid tribute to Iron Man Sardar Vallabhbhai Patel

एक भारत-श्रेष्ठ भारत व सुरक्षित भारत की पृष्ठभूमि में सरदार पटेल की सोच, प्रयास व परिश्रमः योगी

Posted by - December 15, 2024 0
लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने कहा कि लौहपुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल वर्तमान भारत के शिल्पी थे। उनका…