Akhilesh Yadav

मथुरा में सपा का 3 दिवसीय कार्यशाला का आयोजन

1099 0
मथुरा। यूपी के मथुरा में समाजवादी पार्टी की तीन दिवसीय कार्यशाला का आयोजन शहर के ओम पैराडाइस होटल में हुआ, जिसमें सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के साथ-साथ मथुरा, हाथरस, अलीगढ़ की विधानसभा के विधायक और एमएलसी पहुंचे।

समाजवादी पार्टी की तीन दिवसीय कार्यशाला में ‘मिशन 2022’ में प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना, कार्यकर्ताओं में जोश भरना। कान्हा नगरी में समाजवादी पार्टी की खोई हुई ताकत वापस लाने का लक्ष्य रखा गया है जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), प्रोफेसर राम गोपाल यादव, सपा प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और आरएलडी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी एक मंच साझा करेंगे।

दो दिवसीय दौरे पर पहुंच रहे पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)

समाजवादी पार्टी की तीन दिवसीय कार्यशाला को लेकर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav), पार्टी के वरिष्ठ नेता राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल मथुरा पहुंच रहे है पार्टी की पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं में मिशन 2022 को लेकर नया जोश भरेंगे। इस दौरान हजारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं।

कान्हा की नगरी में खोई हुई ताकत वापस लाने को लेकर कार्यशाला

प्रदेश में 2022 विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं पार्टी के सभी नेता अपना-अपना वोट बैंक बढ़ाने के लिए किसान महापंचायत के जरिए चुनावी सभा कर रहे है। कान्हा की नगरी में 19 मार्च को बाजना क्षेत्र मोरकी इंटर कॉलेज के मैदान में किसान महापंचायत आयोजित की जाएगी जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) , आरएलडी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी किसानों की महापंचायत को संबोधित करेंगे। महापंचायत को सफल बनाने के लिए समाजवादी पार्टी और राष्ट्र लोकदल के कार्यकर्ता गांव-गांव जाकर लोगों से महापंचायत में पहुंचने की अपील करेंगे।

सपा कार्यकर्ता मुशर्रफ ने बताया मथुरा में समाजवादी पार्टी की तीन दिवसीय कार्यशाला बुधवार को शुरू हुई। आज दूसरे दिन कार्यशाला में प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव, प्रोफेसर राम गोपाल यादव और प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल सहित विधायक एमएलसी भी यहां पहुंच रहे है।  मिशन 2022 को लेकर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाना लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यशाला में मथुरा, हाथरस और अलीगढ़ के कार्यकर्ता भी पहुंच रहे हैं।

Related Post

CM Yogi

सत्ता नहीं, संस्कार की है भाजपा की विकास यात्रा: मुख्यमंत्री योगी

Posted by - April 6, 2026 0
गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर गोरखनाथ मंदिर परिसर स्थित…
CM Yogi

लोस चुनाव : तीसरे चरण के बाद ही विपक्ष चारो खाने चित्त : योगी

Posted by - May 8, 2024 0
कानपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बुधवार को अकबरपुर लोकसभा क्षेत्र के भाजपा उम्मीदवार देवेन्द्र सिंह भोले के समर्थन…
Arun Yogiraj

महीनों परिजनों तक से बात नहीं की श्रीरामलला की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ने

Posted by - January 15, 2024 0
अयोध्या। श्रीरामलला (Ramlalla) की प्रतिमा बनाने वाले मूर्तिकार ( Arun Yogiraj) ने प्रतिमा बनाने के दौरान कार्य में खलल न…