akhilesh-yadav

साइकिल यात्रा का स्वागत कर बोले अखिलेश यादव- सीमा लांघ रही है भाजपा सरकार

661 0

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने रामपुर से शुरू हुई साइकिल यात्रा का लखनऊ में सपा कार्यालय पर स्वागत किया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया है। उन्होंने कहा कि साइकिल यात्रा के दौरान हमारे कार्यकर्ताओं में जबरदस्त जोश दिखा ये बताता है कि 2022 में क्या होने वाला है।

उन्होंने कहा कि भाजपा ने सपा कार्यकर्ताओं पर मुकदमे लगा दिए हैं। ये तानाशाही है। हमारे कार्यकर्ताओं पर 10 हजार मुकदमे दर्ज करवाए गए हैं 2022 में जनता इसका जवाब देगी। वहीं, किसानों को लेकर अखिलेश (Akhilesh Yadav) ने कहा सरकार किसान आंदोलन को दबाने का प्रयास कर रही है पर किसानों को अब सरकार की असलियत पता चल गई है। उन्होंने कहा कि सरकार अब सीमाएं लांघ रही है। उन्हें पता ही नहीं है कि क्या करना है केंद्र व राज्य में दोनों ही जगह सरकार है पर किसान व युवा सब परेशान हैं।

SC ने पूछा आखिर कितनी पीढ़ियों तक जारी रहेगा आरक्षण

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कहा कि सपा सरकार ने जितना काम पांच साल में किया उतना काम कोई सरकार नहीं कर पाई है। मुख्यमंत्री जी जहां बैठते हैं वो लोकभवन हमने बनवाया है। हम मेट्रो लेकर आए। वो बताएं कि आखिर उन्होंने किन शहरों में अपनी सरकार में मेट्रो सेवा शुरू की। जहां पर भी मेट्रो का काम शुरू हुआ वो सपा सरकार में किया गया था। उन्होंने कहा कि पूरे दम से पंचायत चुनाव लड़ेंगे और इसके बाद लगातार कार्यक्रम करते रहेंगे।

उन्होंने कहा कि सर्वे में जब पता चलता है कि लोग नाराज हैं तो सरकार उसे डिलीट करवा देती है। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास प्रदेश को आगे ले जाने का कोई विजन नहीं। सपा कार्यालय पहुंचे पार्टी कार्यकर्ताओं ने योगी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

लोहिया संस्थान स्थापना दिवस पर राज्यपाल ने कोरोना की दूसरी लहर को लेकर किया अलर्ट

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने कार्यकर्ताओं से कहा कि साइकिल यात्रा ने सरकार को हमारी ताकत का एहसास करा दिया है।

अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav)  ने कहा कि प्रदेश में रोजगार के साधन खत्म हो रहे हैं। मुख्यमंत्री ने खुद अपने संकल्प पत्र को गीता के बराबर बताया था लेकिन उसका क्या हुआ? वो अब सपा के शासनकाल के कार्यों को अपना बता रहे है। शिलापट्ट को तोड़कर अपना लगा रहे है।

प्रदेश में कानून-व्यवस्था सहित कई मुद्दों पर सपा का प्रतिनिधिमंडल राज्यपाल आनंदी बेन पटेल से मिला और उन्हें ज्ञापन सौंपा।

Related Post

शिवसेना विधायकों के साथ धक्कामुक्की करने पर 12 BJP विधायक एक साल के लिए सस्पेंड

Posted by - July 5, 2021 0
महाराष्ट्र में सियासी संग्राम जारी है, दो दिवसीय मानसून सत्र के पहले दिन जमकर हंगामा हुआ, भाजपा ने सदन एवं…
CM Yogi held a public meeting in Bagaha, West Champaran.

पशुओं का चारा खाने वालों और जमीन कब्जाने वालों से रहें सावधान: सीएम योगी

Posted by - November 6, 2025 0
पश्चिमी चंपारण। बिहार विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए पश्चिमी चंपारण पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने बगहा में आयोजित…
UP Police

नोएडा में सोशल मीडिया पर वायरल हुए ट्रैफिक इंस्पेक्टर के ऑडियो और वीडियो, पुलिस की साख पर लगा बट्टा

Posted by - February 20, 2021 0
ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश की नोएडा पुलिस कमिश्नरेट में पुलिस अपनी छवि जनता के बीच अच्छी करने के लिए तरह-तरह…
CM Yogi

पुलिसकर्मियों का बलिदान प्रदेश और देश की अमूल्य पूंजी: मुख्यमंत्री

Posted by - October 21, 2025 0
लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (CM Yogi) ने सोमवार को रिज़र्व पुलिस लाइन में आयोजित पुलिस स्मृति दिवस समारोह में प्रदेश…